फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Murder of two including former chief in Samastipur, uproar in protest

Bihar: समस्तीपुर में पूर्व मुखिया समेत दो का दिनदहाड़े मर्डर; विरोध में बवाल, सड़क और रेलवे ट्रैक जाम

Mon, 20 Feb 2023 01:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Feb 2023 01:52 PM IST
सार

Bihar: समस्तीपुर में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की हत्या कर दी गई। दोनों सोमवार सुबह बाइक से अपने ईंट भट्ठा पर जा रहे थे। ब्रह्म स्थान के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने दोनों घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar: Murder of two including former chief in Samastipur, uproar in protest
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की हत्या कर दी गई। दोनों सोमवार सुबह बाइक से अपने ईंट भट्ठा पर जा रहे थे। ब्रह्म स्थान के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने दोनों घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। अपराधियों ने पूर्व मुखिया को 5 गोली और उनके सहयोगी को 3 गोली मारी। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडीहा गांव स्थित ब्रह्म स्थान के पास की है। दोनों मर्डर के पीछे की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


इधर, गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों घायलों सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने पूर्व मुखिया को मृत घोषित कर दिया और उनके सहयोगी को डीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन डीएमसीएच लेकर जा रही रहे थे कि रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मरने वालों की पहचान सिंघिया बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह के रूप में हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। लेकिन, लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा और 3 गोली बरामद किया। लोगों का कहना है कि गोलीबारी के बाद बदमाश पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar: Murder of two including former chief in Samastipur, uproar in protest
डबल मर्डर के विरोध में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर आगजनी
इधर, डबल मर्डर के विरोध में लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए। लोगों ने रोसड़ा-समस्तीपुर-दलसिंहसराय रोड को जाम कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने रेलवे लाइन पर आगजनी की, जिस कारण समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर ट्रेनों का यातायात ठप पड़ा हुआ। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में थे
परिजनों का कहना है कि सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत से सुरेंद्र महतो पूर्व मुखिया थे। पिछले वर्ष हुए पंचायत चुनाव में यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गयी थी। इस कारण उन्होंने इस सीट से अपनी पत्नी ममता देवी को चुनाव मैदान में उतारा था। इसी सीट पर विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह की पत्नी आशा रानी ने जीत दर्ज की थी। करीब 6 माह पूर्व कैंसर के कारण आशारानी की मौत हो गई। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसलिए यहां उपचुनाव होना था। सुरेंद्र महतो अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में थे। परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed