फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Murder of a disabled youth in Samastipur; Criminals shot in the head on suspicion of being an informer

Bihar: समस्तीपुर में दिव्यांग का मर्डर; शराब तस्करी के मुखबिरी का शक था, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

Sun, 05 Mar 2023 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Mar 2023 09:04 AM IST
सार

Bihar: समस्तीपुर में एक दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेशे से वह ऑटो चालक था। हत्या मुखबिरी के शक में हुई। 

विज्ञापन
Bihar: Murder of a disabled youth in Samastipur; Criminals shot in the head on suspicion of being an informer
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में एक दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेशे से वह ऑटो चालक था। मुखबिरी के शक में हत्या की गई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा गांव में हुई। शनिवार की रात दिव्यांग अपने ऑटो में ही सोया था। इसी बीच अपराधी आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


हत्यारे की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विभूतिपुर थानेदार संदीप पाल ने बताया कि परिजनों ने शराब को लेकर मुखबिरी करने के कारण हत्या की बात कही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृतक की पहचान रामाकांत शर्मा का पुत्र मनीष शर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन


सप्ताह भर पहले गांव का युवक शराब तस्करी में पकड़ाया था
परिजनों का आरोप है कि पिछले सप्ताह गांव का ही एक युवक शिवम खगड़िया में शराब के साथ पकड़ा गया था। उनलोगों को शक था कि मनीष ने ही इसकी मुखबिरी की है। मनीष ने ही पुलिस को सूचना दी है जिस कारण वह पकड़ा गया। पुलिस ने जिस युवक को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा था, उसके भाई मणिकांत ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। परिजनों ने मनीष अपना ऑटो पर ही सोया करता था। रात करीब 2:00 बजे अपराधियों ने उसे मार डाला। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed