फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Motihari Police carried out a major action recovered 586 cartons of liquor brought hidden in paddy husk

Bihar: मोतिहारी पुलिस ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम, धान की भूसी में छुपाकर लाए गए शराब के 586 कार्टन बरामद

Thu, 14 Sep 2023 01:30 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 14 Sep 2023 01:30 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। धान की भूसी में छुपाकर शराब लाई जा रही थी। इस पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब के 586 विदेशी कार्टन जब्त किए। जिसे मुजफ्फरपुर में खपाने की तैयारी से लाया गया था।

विज्ञापन
Bihar Motihari Police carried out a major action recovered 586 cartons of liquor brought hidden in paddy husk
धान की भूसी में छुपाकर लाए गए शराब के 586 कार्टन बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब तस्कर डाल है तो मद्य निषेध विभाग और मोतिहारी पुलिस पात-पात है। एक के बाद एक शराब की बड़ी खेप छतौनी थाना क्षेत्र से पकड़ी जा रही है। डेढ़ माह के अंदर विदेशी शराब की तीसरी बड़ी खेप के साथ अब तक पांच तस्करों को गिरफ्तार किया हैं।

विज्ञापन


विभाग को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से धान की भूसी में छुपा कर शराब की एक बड़ी खेप आ रही है। जो बेतिया के रास्ते मोतिहारी होते हुए मुजफ्फरपुर जाने वाली है। सूचना का सत्यापन करते हुए मद्य निषेध विभाग की टीम ने बीती रात छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर से संपर्क किया। इस दौरान दोनों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर छतौनी चौक से एक छत्तीस गढ़ नंबर के एक ट्रक की तलाशी ली। जिसमें आगे तो धान का भूसा रखा हुआ था, लेकिन पूरा तिरपाल हटा कर देखा गया तो उसके अंदर 586 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ। जब ट्रक ड्राइवर के चालान की जांच की गई, तो उस पर सिंह ट्रांसपोर्ट दो सौ बोरा भूसी का चालान बना था। ट्रक ड्राइवर धाना राम ने बताया कि उसे केवल यह कह कर भेजा गया था कि मुजफ्फरपुर ले जाना था।
विज्ञापन


शराब और ट्रक की कीमत करीब 50 लाख रुपये 
वहीं, मद्य निषेध विभाग और छ्तौनी पुलिस की मदद से जो 586 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया गया हैं। जब्त शराब और ट्रक की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह में शराब की तीसरी बड़ी खेप पकड़ी
मद्य निषेध विभाग और छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर के संयुक्त कार्रवाई में डेढ़ माह के अंदर तीसरी बड़ी खेप बरामद की है। पहली खेप सात अगस्त को एक ट्रक से करीब 11 सौ कार्टून शराब बरामद किया था। 18 अगस्त की आठ सौ कार्टून और इस बार 586 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed