फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Miscreants shot JE at a wedding ceremony in Arrah, died on the spot

Bihar: आरा में शादी समारोह में बदमाशों ने जेई को मारी गोली, मौके पर मौत

Tue, 07 Feb 2023 03:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 07 Feb 2023 03:21 PM IST
सार

आरा में शादी समारोह में नाचने के दौरान गाना की फरमाइश का विरोध करने पर बदमाशों ने जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कृष्णगढ़ ओपी के जगतपुर पकड़ी गांव की है। मृतक उमेश कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह उर्फ भास्कर (23) बताए जाते हैं।

विज्ञापन
Bihar: Miscreants shot JE at a wedding ceremony in Arrah, died on the spot
मृतक अभिषेक कुमार सिंह - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

आरा में एक शादी समारोह में नाचने के दौरान गाना की फरमाइश का विरोध करने पर बदमाशों ने जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कृष्णगढ़ ओपी के जगतपुर पकड़ी गांव की है। मृतक की पहचान उमेश कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह उर्फ भास्कर (23) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि अभिषेक कुमार सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जेई के पद पर कार्यरत थे। जगतपुर पकड़ी गांव के अजय सिंह के पुत्री की शादी थी। इसी शादी में नाच का प्रोग्राम किया गया था। नाच देखने गांव के आसपास के कुछ अन्य असमाजिक तत्व लोग भी आए थे। नाच के दौरान बदमाशों ने फरमाइश गाने पर नाचने की बात कही जिसपर अभिषेक कुमार सिंह ने विरोध किया। अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा विरोध किया जाना उन बदमाशों को अच्छा नहीं लगा। इसी बात को लेकर अभिषेक कुमार सिंह और उन लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना हो गया कि वे सारे लोग अभिषेक कुमार पर हावी होने लगे लेकिन शादी समारोह में आए अन्य लोगों ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह मामले को शांत करवा दिया और फिर कार्यक्रम शुरू  हो गया । जिन युवकों के साथ अभिषेक कुमार का विवाद हुआ था वो लड़के उस समय वहां से उठ कर चले गए और थोड़ी देर बाद हथियार के साथ वापस लौटे। वापस लौटते ही वे लोग अभिषेक के साथ फिर से विवाद करने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने अभिषेक उर्फ भास्कर को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। गोली चलते ही वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया । लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed