फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar minor beaten up for stealing biscuit from a shop on bihar, video viral

बिहार: एक पैकेट बिस्कुट चुराने के आरोप में पोल से बांधकर नाबालिग को पीटा

Sun, 02 Feb 2020 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 02 Feb 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Bihar minor beaten up for stealing biscuit from a shop on bihar, video viral
सांकेतिक तस्वीर

बिहार के नवादा जिले के हिसुआ के मिल्की गांव में एक पैक्ट बिस्कुट चुराने का आरोप लगाकर एक 10 साल के बच्चे को बिजली के पोल से बांधकर पिटाई गई। हद तो तब हो गई जब बच्चे को रात भर ठंड में पोल से ही बांधकर रखा गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। सूचना मिलने के बावजूद पुलिस रात में नहीं पहुंची। 

विज्ञापन

पंचायत ने कराई दोनों पक्षों में सुलह

सुबह जब पंचायत बैठी तो उसने दोनों पक्षों में सुलह कराई। चोरी का आरोप लगाकर बच्चे की पिटाई करने वाले व्यक्ति ने उसके पिता को उसे अनुशासन में रखने की सलाह दी और फटकार लगाई। जब बच्चा देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद पता चला की वह मिल्की गांव में है। बच्चे के माता-पिता ने शख्स से उनके बच्चे को छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन वह नहीं माना और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। हालांकि घटना मिलने के बाद भी पुलिस नही पहुंची।

विज्ञापन


इसी तरह की घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में घटित हुई थी जहां बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक मनोरोगी को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को उग्र भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। मामले में तीन नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो 10 साल का शानू घर के बाहर खेल रहा था तभी एक युवक आया और शानू को इशारा करके बुलाने लगा। ऐसे में गांव वालों को लगा कि वह बच्चा चोर है। लिहाजा लोगों ने उसे पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से जमकर उसकी पिटाई की। बच्चा चोरी के शक पर युवक की पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed