फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar ministers fond of weapons: Many including IT, Education Minister gave information about their weapons

Bihar ministers fond of weapons: आईटी मंत्री हथियारों के शौकीन, शिक्षा मंत्री के पास भी राइफल; नाम और भी हैं

Sun, 01 Jan 2023 09:47 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 01 Jan 2023 09:47 AM IST
सार

Declared asset of Bihar Ministers: बिहार के आईटी मंत्री ने खुद को हथियारों का शौकीन बताया है। शिक्षा मंत्री ने अपने पास हथियार रखने की जानकारी दी है। ऐसे में यह जानना रोचक है कि वह नाम कौन-कौन हैं।

विज्ञापन
Bihar ministers fond of weapons: Many including IT, Education Minister gave information about their weapons
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने भी दी अपने पास हथियार होने की जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और 29 मंत्रियों की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की तो यह सामने आया कि भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी से राज्य के मद्य निषेध मंत्री बने सुनील कुमार के पास भले आज की तारीख में हथियार नहीं, लेकिन आईटी मंत्री ने खुद को हथियारों का शौकीन बताया है। शिक्षा मंत्री तक ने हथियार रखने की जानकारी दी है। ऐसे में यह जानना रोचक है कि वह नाम कौन-कौन हैं।

विज्ञापन


सात ने बताया हथियार हैं, एक ने खुद को शौकीन बताया
साल के अंतिम दिन देर रात संपत्ति का विवरण सार्वजनिक किया गया तो सामने आया कि राज्य के आईटी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी ने खुद को पिस्टल का शौकीन तो बताया, लेकिन बाकी जानकारी नहीं दी। विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने अपने पास दो हथियार होने की जानकारी दी- एक पिस्टल और एक राइफल। खान भूतत्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव ने अपने पास राइफल और रिवॉल्वर होने की जानकारी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और एससी-एसटी कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन ने अपने पास राइफल और रिवॉल्वर होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

 

Bihar ministers fond of weapons: Many including IT, Education Minister gave information about their weapons
लेशी सिंह हथियारों के लिए भी चर्चित रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

लेशी सिंह ने राइफल-बंदूक होने की जानकारी स्वीकारी
सार्वजनिक किए गए ब्यौरे में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने अपने पास राइफल होने की जानकारी दी है। पीएचईडी मंत्री ललित कुमार यादव ने अपने पास हथियार होने की जानकारी दी, लेकिन क्या है- नहीं बताया है। खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह ने अपने पास राइफल, बंदूक होने जानकारी दी है तो ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अपने पास रिवॉल्वर और राइफल होने की सूचना सार्वजनिक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed