{"_id":"5ef8870a5fa8c12db717b667","slug":"bihar-minister-vinod-kumar-singh-and-his-wife-test-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित
Sun, 28 Jun 2020 05:39 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह को कोरोना संक्रमित पाया गया है। उनकी वजह से अब उनका परिवार भी वायरस की चपेट में है। मंत्री की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य क्वारंटीन हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्हें कटिहार जिले के एक शहर के होटल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। कटिहार के जिला मजिस्ट्रेट कंवल तनुज ने पुष्टि की कि दोनों मंत्री और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डीएम ने कहा कि दंपत्ती को शहर के एक होटल में बने एक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
प्राणपुर से भाजपा के विधायक सिंह ने कहा कि उनके नमूनों का पटना में परीक्षण किया गया था और वह रविवार को राज्य की राजधानी से कटिहार लौट आए। मंत्री ने कहा कि जब उन्हें अपनी परीक्षण रिपोर्ट के बारे में पता चला, तो वह पहले कटिहार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गए और उसके बाद कस्बे के एक होटल के आइसोलेशन वार्ड में आ गए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जो लोग मंत्री के संपर्क में आए हैं, उनके नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किया जाएगा। यह पहली घटना है जब नीतीश सरकार का कोई मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले, राजद के पूर्व वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।