{"_id":"5f4e03178ebc3e54673e547c","slug":"bihar-military-police-two-personnel-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पटना के बीएमपी परिसर में महिला एवं पुरुष जवान ने एकसाथ की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पटना के बीएमपी परिसर में महिला एवं पुरुष जवान ने एकसाथ की खुदकुशी
Tue, 01 Sep 2020 01:50 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार की राजधानी पटना स्थित बिहार सैन्य पुलिस बल (बीएमपी) में पदस्थापित एक महिला एवं एक पुरुष जवान ने एकसाथ खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक दोनों ने अपने सर्विस हथियार से गोली मारकर मंगलवार को खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
बीएमपी एक के कमांडेंट विवेक कुमार ने बताया कि मृतक जवानों की पहचान अमर सुब्बा (36) और वर्षा (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बीएमपी एक परिसर स्थित आर्मरी में दोनों ने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली थी ।
विज्ञापन
पुरुष और महिला आरक्षी ने खुद को किन कारणों से गोली मारी है, इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है। विवेक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।