{"_id":"6623a68b4576856d79012b68","slug":"bihar-married-woman-murdered-in-rohtas-police-picked-up-the-dead-body-from-the-funeral-pyre-dowry-death-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रोहतास में विवाहिता की हत्या, पुलिस ने चिता से उठाई लाश; मायके वालों ने लगाया यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रोहतास में विवाहिता की हत्या, पुलिस ने चिता से उठाई लाश; मायके वालों ने लगाया यह आरोप
Sat, 20 Apr 2024 04:57 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:57 PM IST
सार
Rohtas News :आरोप है कि विवाहिता को पहले मौत के घाट उतार दिया गया। हत्यारे साक्ष्य को छिपाने के लिए दाह-संस्कार करने ही वाले थे कि अचानक पुलिस आ गई और फिर...
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्यारे साक्ष्य छिपाने के लिए दाह-संस्कार की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने चिता पर शव को उठाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना चेनारी थानाक्षेत्र के बसनरा गांव की है।
विज्ञापन
ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे
विवाहिता के दादा ने बताया कि उसकी पोती अंशु कुमारी की शादी चेनारी थानाक्षेत्र के बसनरा गांव में एक वर्ष पूर्व गुरु बिंद से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल पक्ष आये दिन मारपीट तथा प्रताड़ित करते रहते थे। शुक्रवार को भी ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बात का अंशु ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने पीट-पीटकर उसे मार डाला।
विज्ञापन
हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे पुलिस
मायके वालों ने आरोप लगाया कि अंशु की हत्या की सूचना उन्हें जैसे ही मिली वह दंग रह गए। इसके बाद इस वारदत की जानकारी पुलिस को दी। हमलोग पुलिस के साथ जैसे ही अंशु के ससुराल पहुंचे तो हैरान रह गए। ससुराल वाले लाश जलाने की कोशिश कर रहे थे। समय रहते पुलिस ने चिता से लाश उठा ली। पकड़ाने के डर से ससुराल वाले ऐसा कर रहे थे। मायके वालों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन