फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Married woman murdered in Nalanda, parents said - in-laws strangulated her to death, dowry harassment

Bihar News : नालंदा में विवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला

Sun, 14 Jan 2024 11:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 14 Jan 2024 11:07 AM IST
सार

शशिकांत ने बताया कि उसकी बहन प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर अपना खर्चा निकाल रही थी। घर खर्च के लिए ससुराली परिवार पैसे नहीं देता था और पति समेत ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित किया करते थे।

विज्ञापन
Bihar: Married woman murdered in Nalanda, parents said - in-laws strangulated her to death, dowry harassment
विवाहिता और उसके बच्चे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना बिन्द थाना क्षेत्र के जहाना गांव है। महिला की मौत को बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान जहाना गांव निवासी दिनेश प्रसाद की पत्नी रीना देवी (33) के रूप में की गई।

विज्ञापन


घर खर्च के लिए ससुराली परिवार पैसे नहीं देता था
रीना देवी के भाई हिलसा थाना क्षेत्र के बारा विगहा गांव निवासी शशिकांत कुमार ने बताया कि उसे भांजी ने कॉल कर बताया कि उसकी मां की मुंह और नाक दबाकर उसके पिता, चाचा एवं दादी ने हत्या कर दी है। शशिकांत ने बताया कि उसकी बहन प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर अपना खर्चा निकाल रही थी। घर खर्च के लिए ससुराली परिवार पैसे नहीं देता था और पति समेत ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित किया करते थे। जब भी वह मायके आया करती थी तो ससुराली परिवार फोन कर गाली गलौज किया करता था। 
विज्ञापन


एक साल पूर्व ही पति ट्रांसफर करवाकर बिहारशरीफ आया 
दरअसल, 2014 के फरवरी महीने में राजकुमार सिंह ने अपनी पुत्री रीना की शादी बिन्द थाना क्षेत्र के जहाना गांव निवासी स्वर्गीय राम बालक राउत के पुत्र दिनेश से किया था। उसे वक्त भी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया गया था। शादी के 1 साल तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा है। इसके बाद ससुराल वाले रीना को प्रताड़ित करने लगे। इस बीच एक पुत्र एवं एक पुत्री ने भी जन्म लिया। युवक रेलवे के ग्रुप डी में महाराष्ट्र में नौकरी करता था। एक साल पूर्व ही वह ट्रांसफर करवा कर बिहारशरीफ आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा
बिन्द थानेदार सुधीर कुमार ने बताया कि मायके वाले ससुराली परिवार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed