{"_id":"648d5637b6886bdf9e04b236","slug":"bihar-marriage-after-9-years-of-love-in-muzaffarpur-love-affair-love-sex-cheat-police-got-married-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : नौ साल पुराने प्यार को शादी में बदलने के लिए लेना पड़ा कड़ा फैसला, फिर जो हुआ वह चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : नौ साल पुराने प्यार को शादी में बदलने के लिए लेना पड़ा कड़ा फैसला, फिर जो हुआ वह चर्चा में
Sat, 17 Jun 2023 12:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:14 PM IST
सार
Bihar ; दोनों पक्षों की सहमति मिलने पर थाना परिसर स्थित मंदिर में विवाह करा दिया। इस शादी में साइबर व महिला थाने के पुलिस पदाधिकारी व जवान बराती बनकर शामिल हुए। शादी के बाद थाना परिसर में मौजूद लोगों के बीच में मिठाइयां बांटी गयी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवती अचानक महिला थाना पहुंची। उसने महिला थानेदार को कहा कि मैडम...मेरी जिंदगी तबाह हो जायेगी। नौ साल का प्यार कही और करने जा रहा है शादी...मैं मर जाऊंगी। युवती ने महिला थानेदार को आवेदन भी दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। यहां पर दोनों को आमने- सामने रखकर पुलिस ने पूछताछ किया तो दोनों ने एक दूसरे से प्रेम करने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
लड़की पक्ष ने खुशी- खुशी अपनी बेटी को विदा कर दिया
इसके बाद महिला थानेदार पूर्णिमा कुमारी ने लड़का व लड़की पक्ष को थाने पर बुलाया। दोनों पक्षों की सहमति मिलने पर थाना परिसर स्थित मंदिर में विवाह करा दिया। इस शादी में साइबर व महिला थाने के पुलिस पदाधिकारी व जवान बराती बनकर शामिल हुए। शादी के बाद थाना परिसर में मौजूद लोगों के बीच में मिठाइयां बांटी गयी। इसके बाद लड़की पक्ष ने खुशी- खुशी अपनी बेटी को विदा कर दिया। दरअसल मामला यह है कि मनियारी थाने के अमरख निवासी 23 वर्षीय जीतू कुमार का पिछले नौ साल से उसकी बहन की चचेरी ननद जो मीनापुर के खेमाई पट्टी निवासी रानी कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जीतू को अपनी बहन के घर आते- जाते समय रानी से प्रेम हुआ था।
विज्ञापन
लड़की की मां जबरन शादी कराना चाह रही थी
जीतू हैदराबाद में कपड़ा सिलाई का काम करता है। उसका पिछले माह परिवार के लोगों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। इससे लड़की सदमे में थी। उसने दो दिन पहले महिला थाने में आवेदन देकर कहा था कि नौ साल से वह जीतू से प्यार करती है। अब वह दूसरी जगह शादी कर रहा है। इसपर महिला थानेदार ने उसके प्रेमी को पकड़ कर थाने लायी। यहां दोनों परिवारों की सहमति के बाद मंदिर परिसर में शादी करा दिया गया। जीतू का कहना है कि 2011 में अपनी बहन के घर खेमाई पट्टी में रह रहे थे। वहां उसकी दीदी की चचेरी ननद से बातचीत हुई थी। 2016 के बाद वह हैदराबाद चला गया था। जीतू का आरोप था कि लड़की की मां जबरन उससे शादी कराना चाह रही थी उसके घर पर हंगामा किया था। इस वजह से दोनों परिवार में मतभेद हुआ था। उसकी शादी दूसरी जगह तय हुई थी। अब पुलिस उसको पकड़ कर थाने लायी है। उसकी शादी करायी गयी है। अब दोनों साथ में खुश रहेंगे।
विज्ञापन