{"_id":"64533894fa61ef15f40c3787","slug":"bihar-many-killed-in-a-fierce-collision-between-bolero-and-tempo-in-darbhanga-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दरभंगा में बोलेरो औऱ टेम्पो की भीषण टक्कर में दो मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दरभंगा में बोलेरो औऱ टेम्पो की भीषण टक्कर में दो मौत, कई घायल
Thu, 04 May 2023 10:16 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 04 May 2023 10:16 AM IST
सार
दरभंगा में बोलेरो औऱ टेम्पो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल चौक की है। सभी घायलों को स्थानीय स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में बोलेरो औऱ टेम्पो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल चौक की है। सभी घायलों को स्थानीय स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरभंगा की ओर से आ रही बोलेरो ने समस्तीपुर की तरफ से आ रही टेम्पो में सीधी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना की पुलिस दुर्घटनाग्रस्त पहुंची।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बोलेरो की गलती से हुआ हादसा
घटना के सम्बन्ध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दरभंगा की ओर से आ रही बोलेरो ने समस्तीपुर की तरफ से आ रही टेम्पो में सीधी टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बहादुरपुर थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। घटना में घायल मुकेश सहनी ने बताया कि बोलेरो चालक की गलती से टक्कर हुई है। उन्होंने बताया कि हमलोग पुरुषोत्तमपुर पकड़ी गांव से दरभंगा के तारसराय मुरिया जा रहे थे।
विज्ञापन
इनकी हुई है मौत
बोलेरो ओर टेम्पो की आमने सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान विष्णु सहनी और दशरथ सहनी के रूप में की गई है।
ये हैं घायल
इस घटना में रामबालक सहनी, मुकेश सहनी, राकेश सहनी, पचू सहनी, राजीव सहनी, बैजू सहनी, अनिल सहनी, अशोक दास, संतोष सहनी, भुल्लू सहनी, महेश सहनी घायल हैं जिनका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन