{"_id":"63f0db9e0fb68b13a803aaec","slug":"bihar-mahashivaratri-2023-artist-swinging-in-mahadev-s-procession-got-drunk-and-fell-on-the-ground-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Mahashivaratri 2023; शिव बारात में झूमता कलाकार गिरा, डॉक्टर से कहा..Yes सर, हम ताड़ी पीते हैं.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Mahashivaratri 2023; शिव बारात में झूमता कलाकार गिरा, डॉक्टर से कहा..Yes सर, हम ताड़ी पीते हैं.
Sat, 18 Feb 2023 07:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:37 PM IST
सार
Yes सर, हम ताड़ी पीते हैं...क्या करिएगा? बिहार में दारू बंद है न...लेकिन हम ताड़ी पीते हैं। यह बातें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज करवा रहा एक घायल कलाकार कह रहा है। खून से लथपथ होते हुए भी वह डॉक्टर के सामने फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहा था।
विज्ञापन
कलाकार को इलाज के लिए ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Yes सर, हम ताड़ी पीते हैं...क्या करिएगा? बिहार में दारू बंद है न...लेकिन हम ताड़ी पीते हैं। यह बातें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज करवा रहा एक घायल कलाकार कह रहा है। खून से लथपथ होते हुए भी वह डॉक्टर के सामने फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहा था। कहने लगा कि मैं नेता का आदमी हूं। साथ ही रहते हैं। व्हाट इज घायल? घायल क्या होता है। नो प्रोब्लम, थोड़ा सा गिर गया हूं तो सिर फूट गया है। नशे में धुत कलाकर चर्चा में है।
विज्ञापन
बेहोश होकर गिरा तो सिर फूट गया
दरअसल, वैशाली के हाजीपुर स्थित राजेंद्र चौक से महाशिवरात्रि की शोभा यात्रा निकाली गई थी। इसमें भगवान शिव की बाराती बनकर कई कलाकार अलग-अलग वेशभूषा में आए थे। शोभायात्रा आगे बढ़ रही थी। सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। अचानक एक कलाकार नशे में धुत होकर गिर गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते वह बेहोश हो चुका था। उसका सिर फट गया था। सिर से काफी खून निकल रहे थे। आननफानन में शोभा यात्रा समिति द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कलाकार पर कार्रवाई करे पुलिस
सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि राजेंद्र चौक पर बेहोश होकर गिरे कलाकार को यहां भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार, कलाकार नशे में धुत है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। वहीं शोभायात्रा समिति का कहना है कि नशे में धुत होकर महादेव की बारात में शामिल होने वाले इस कलाकार पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। यह खुद से कबूल कर रहा है कि इसने ताड़ी का सेवन किया है। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। साथ ही कलाकार पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन