{"_id":"5f8299138ebc3e9bdc31a3ae","slug":"bihar-madhubani-woman-drinks-to-poisonous-tea-to-six-family-members-due-to-illicit-relation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के चलते बलि चढ़ा पूरा परिवार, महिला ने पिलाई छह लोगों को जहरीली चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध के चलते बलि चढ़ा पूरा परिवार, महिला ने पिलाई छह लोगों को जहरीली चाय
Sun, 11 Oct 2020 11:04 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मधुबनी जिले में अवैध संबंध के चलते महिला ने अपने परिवार के छह सदस्यों को जहर दे दिया। महिला ने अपने अवैध संबंध के आगे अपने बच्चों की भी बलि चढ़ा दी। इस घटना में जहां देवर की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि घटना जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर की है, जहां आरोपी महिला ने अवैध संबंधों के चलते परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। आरोपी महिला का नाम चंदा देवी बताया गया है। चंदा देवी ने अपने देवर संतोष साह, अपनी सास, अपने तीन बेटों को जहरीली चाय पिलाई। फिर खुद भी इस जहरीली चाय को पी लिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जहां चंदा देवी के देवर संतोष साह की मौत हो गई। वहीं, आरोपी महिला के बेटे अभिषेक साह और प्रभात कुमार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इलाज के बाद आरोपी चंदा देवी, उसका बड़ा बेटा और उसकी सास खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में जांच जारी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।