{"_id":"58d951694f1c1b4e7763e3a2","slug":"bihar-madhepura-mp-pappu-yadav-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल, SSC घोटाले पर बवाल के बाद सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल, SSC घोटाले पर बवाल के बाद सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार
amarujala.com-presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
जन अधिकार पार्टी के नेता और मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव को सोमवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के पुराने मामले में जारी वारंट के तहत हुई है। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि पप्पू यादव को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि वहां जमानत मिल जाएगी।
गौरतलब है कि बिजली की दरों में हुई वृद्धि, एसएससी घोटाला समेत बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में जम कर बवाल काटा है।
विधानसभा का घेराव करने जा रहे पप्पू समर्थकों को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव की घटना हुई। जवाब में पुलिस ने भी जम कर लाठियां भांजी और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान पटना का गर्दनीबाग इलाका काफी देर तक रणभूमि में तब्दील रहा।
विज्ञापन
पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद पप्पू यादव अपने समर्थकों को छोड़ कर फरार हो गए। वैसे गिरफ्तारी पुराने मामले में हुई, लेकिन माना जा रहा है कि सोमवार को हुए प्रदर्शन के बाद ही पुलिस वारंट को तामील करने के लिए सक्रिय हुई।