{"_id":"662e254e0bce0fb7960b3c0f","slug":"bihar-lok-sabha-elections-mukesh-sahni-attacks-bjp-talk-about-property-distribution-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election : 'ज्यादा संपत्ति है तो उसे गरीबों में बांटने का कानून लाना अच्छा'- सहनी ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election : 'ज्यादा संपत्ति है तो उसे गरीबों में बांटने का कानून लाना अच्छा'- सहनी ने दिया बड़ा बयान
Sun, 28 Apr 2024 04:00 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:00 PM IST
सार
पटना एयरपोर्ट पर जब विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी से सवाल पूछा तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अमीरों की संपत्ति अगर गरीबों के बीच बांटी जाएगी तो इसमें हर्ज ही क्या है?
विज्ञापन
मुकेश सहनी इन दिनों तेजस्वी यादव के साथ चुनावी सभा कर रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी लगातार इंडी गठबंधन पर हमला बोल रही है। आरोप लगा रही है कि इंडी गठबंधन की नजर आम लोगों की संपत्ति पर है। इस मामले को लेकर पटना एयरपोर्ट पर जब विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी से सवाल पूछा तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अमीरों की संपत्ति अगर गरीबों के बीच बांटी जाएगी तो इसमें हर्ज ही क्या है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
सीलिंग एक्ट के तहत ली गई थी संपत्ति
मुकेश सहनी ने कहा कि जिसके पास पहले ज्यादा संपत्ति हुआ करती थी तो सीलिंग एक्ट के तहत उनसे ले ली गईी। बाकी सभी लोगों बराबर का हिस्सेदारी दिया गया था। इसमें हर्ज क्या है? किसी को ज्यादा संपत्ति है और उसकी संपत्ति लेकर गरीबों को दे दिया जाए तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। उस समय कोई जाति देखकर तो संपत्ति नहीं ली गई थी। सभी जाति-धर्म के लोगों से संपत्ति ली गई थी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने खुद आम लोगों को सोना से दूर कर दिया
वीआईपी प्रमुख ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी पॉलिसी बने जिसमें जिनके पास अधिक संपत्ति हो फिर चाहे वह किसी भी भी जाति-धर्म से हो। अगर किसी के पास ज्यादा है तो उनकी संपत्ति गरीबों में बांट दी जाए तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। हमारे पास अगर अधिक संपत्ति है और वह गरीबों के उपयोग में आ जाए तो इसमें हर्ज क्या है? इसमें इतना बहस करने की क्या बात है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। अब वह मंगलसूत्र की बात कर रहे हैं। 2014 में 25 हजार सोना था। अभी 75 हजार सोना का रेट है। मोदी जी ने खुद आम लोगों को सोना से दूर कर दिया। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। 10 साल से जो वादा किया, उस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन