Bihar : पुलिस को व्हाट्सएप भेज मर्डर की ली जिम्मेदारी; लोजपा नेता की हत्या में 100 एकड़ जमीन की एंट्री
Bihar Police : लोजपा नेता और नक्सली के एक बड़े नेता के बीच 100 एकड़ जमीन को लेकर अदावत थी। इस बीच अपराधियों ने लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। अब अपराधी ने पुलिस कर्मी को वाट्सएप भेज कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस बात की जांच पुलिस कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों अपराधियो के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब हत्या की जिम्मेदारी पुलिस को वाट्सएप भेज कर लेने लगे हैं। गया के आमस थाना के सिहुली गांव के रहने वाले लोजपा नेता अनवर अली खान की गोली मार कर हत्या करने वाले शूटर ने पुलिस कर्मी को वाट्सएप भेज कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। वाट्सएप भेजने वाले ने कहा है कि अनवर अली की हत्या हमने की है। इस मैसेज के आते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प है। पुलिस वाट्सएप की सत्यता जानने में जुटी है। हालांकि डीएसपी राज किशोर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि एक वाट्सएप आया है, जिसमें एक शख्स अनवर की हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कह रहा है। इस आधार पर भी पुलिस ने जांच और दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी है। सच तो यह भी है कि इस हत्या मामले में कड़ी दर कड़ी तार तेजी से जुड़ते चले जा रहे हैं।
एक युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिया गया युवक वही है जिसकी बाइक पर सवार होकर अपराधी आए थे और वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान उस बाइक को छोड़कर किसी राहगीर की बाइक हथियार के बल पर छीनकर भाग गए थे। हिरासत में लिए गए बाइक वाले युवक ने पुलिस के समक्ष अदावत से लेकर हत्या की प्लांनिग को खोल कर रख दिया है। पुलिस उसे अनवर की हत्या मामले में साजिशकर्ता के रूप में अब तक देख रही है। इस बात की भी पुष्टि डीएसपी कर रहे हैं। लेकिन मामला जांच में होने की वजह से वह फिलहाल शूटरों व साजिशकर्ता का नाम नहीं खोल रहे हैं।
जमीन को लेकर लोजपा नेता का नक्सली के बड़े नेता से हुई थी अदावत
जानकारी के मुताबिक अनवर अली खान की अदावत 100 एकड़ जमीन की वजह से शुरू हुई। अनवर की यह अदावत गुरुआ प्रखण्ड के नक्सली बड़े नेता से हो गई थी। दोनों उस 100 एकड़ जमीन पर अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे थे। बीते सप्ताह ही दोनों के बीच उस जमीन के मसले पर मीटिंग भी हुई थी, लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी। उसी दिन से दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की बात कह दी थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस को वाट्स एप भेजने वाला फ़साहत खान उर्फ फोटू खान मूल रूप से शेरघाटी का रहने वाला है। वह पूर्व से ही आपराधिक छवि का रहा है और वह नक्सली नेता का बड़ा खैरख्वाह रहा है। फिलहाल वह आमस के हमजापुर में रह रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.