फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: LJP leader murderd by AK 47

बिहारः एके-47 से लोजपा नेता की हत्या

Fri, 05 Feb 2016 09:17 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
Bihar: LJP leader murderd by AK 47

बिहार में एक बार फिर सरेराह गोलियां तड़तड़ाईं। इस बार निशाना वैशाली जिले के लोजपा नेता बैजनाथी सिंह उर्फ ब्रजनाथी को बनाया गया। पटना के फतुहा इलाके में अपराधियों ने शुक्रवार को उन पर एके-47 से कई राउंड फायरिंग की। इससे उनकी मौत हो गई, जबकि लोजपा नेता के तीन रिश्तेदारों को भी गोली लगी है।

विज्ञापन


राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर की इस वारदात को लेकर पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि लोजपा नेता पर यह हमला तब किया गया, जब वह पटना की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि बैजनाथी एक हत्या के मामले में जमानत पर बाहर थे। जानकारी के मुताबिक बैजनाथी के छोटे भाई की पत्नी और भतीजे को भी पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में तनाव है। मौके से पुलिस ने एके-47 के 27 खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी बाइक पर सवार हो कर आए थे। परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

तेजस्वी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

Bihar: LJP leader murderd by AK 47

हत्या के विरोध में हाजीपुर जीरो माइल को गांधी सेतु के पास लोगों ने जाम लगा दिया। लोग अपराधियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं। ब्रजनाथी के समर्थकों पर पुलिस ने उस वक्त लाठीचार्ज किया, जब वह जाम के नाम पर राहगीरों से अभद्र व्यवहार करने लगे।

देर शाम तक पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प होती रही। बैजनाथ सिंह का कई राजनीतिक दलों से संबंध रहा है।  बैजनाथी के बेटे राकेश ने सपा के टिकट पर तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जबकि बैजनाथी की पत्नी ने भी राबड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

जानकारों की मानें तो बैजनाथी अब सिर्फ दबंग रह गए थे। वैसे अपराध की यह वारदात शहर के कच्ची दरगाह इलाके में हुई। इसलिए इसे नए गंगा महासेतु के निर्माण में दबंगई को जोड़कर भी देखा जा रहा है। इधर, बैजनाथी के बेटे राकेश ने भी इस घटना में राजद से जुड़े लोगों को शामिल होने का आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed