फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Legislative Council: Sunil Singh attacks CM Nitish Kumar: Court orders to curb dictatorship: RJD MLC

Bihar: सुनील सिंह ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा- तानाशाही पर अंकुश लगाने के लिए कोर्ट ने ऐसा आदेश दिया

Thu, 06 Mar 2025 02:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Mar 2025 02:47 PM IST
सार

राजद एमएलसी डॉ. सुनील कुमार सिंह कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने मुझे न्याय दिया है। मेरे जैसे लाखों लोग लगातार तानाशाहों के शिकार होते रहे हैं उनके नौकरशाही के शिकार होते रहे हैं उसमें यह एक बहुत बड़ा शिकंजा है। 

विज्ञापन
Bihar Legislative Council: Sunil Singh attacks CM Nitish Kumar: Court orders to curb dictatorship: RJD MLC
राजद एमएलसी सुनील कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई व राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। विधान परिषद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार पर तीखे आरोप लगाए हैं। डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लाखों कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने मेरे साथ चट्टानी एकता के साथ खड़ा होकर संघर्ष किया।" उन्होंने राज्य सरकार पर तानाशाही और निरंकुश शासन का आरोप लगाते हुए कहा, "अगर कोई निरंकुश सरकार है, तानाशाह सरकार है, हिटलरशाही सरकार है, तो उसे पर अंकुश लगाने का यह आदेश है।"

विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय ने मुझे न्याय दिया है
लोकतंत्र के इस मंदिर में 26 जुलाई 2024 को किस तरह से जनतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटा गया। उसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मुझे न्याय दिया है। मेरे जैसे लाखों लोग लगातार तानाशाहों के शिकार होते रहे हैं उनके नौकरशाही के शिकार होते रहे हैं उसमें यह एक बहुत बड़ा शिकंजा है। मैं लगातार शोषितों की आवाज को उठाता था, बेरोजगारों की आवाज को उठता था। किसानों  की आवाज को उठाता था यह बात इस सरकार को ठीक नहीं लगती थी।

विज्ञापन

बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा
बजट पर टिप्पणी करते हुए डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बजट में जिस तरह कागज पर छलावा किया जा रहा है, जिस तरह से बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। इस राज्य में जैसे ही कोई बच्चा जन्म लेता है, उसके ऊपर 29,000 का कर्ज होता है उन्होंने राज्य की प्रति व्यक्ति आय को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय 68,000 है और यह पूरे देश में नीचे से टॉप है। डॉ. सुनील कुमार सिंह ने अपनी बातों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी समर्थन किया कि "जब आप लालू यादव को नहीं झुका पाए, तेजस्वी यादव को नहीं डरा पाए तो आप सुनील कुमार का क्या बिगाड़ लीजिएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह के कृत्य को अनुचित माना गया
दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने 26 फरवरी 2025 को एमएलसी सुनील कुमार सिंह के निष्कासन को अनुचित मानते हुए उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन में उनकी सदस्यता बहाल करने की घोषणा की। सभापति ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सुनील कुमार सिंह के कृत्य को अनुचित माना, लेकिन उनकी सात महीने की निष्कासन अवधि को सजा के लिए पर्याप्त माना, इसलिए सदस्यता बहाल की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed