फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Legislative Council Election BJP named Samrat Chaudhary and Sanjay Prakash as candidates

बिहार विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने सम्राट चौधरी और संजय प्रकाश को बनाया उम्मीदवार

Wed, 24 Jun 2020 02:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Jun 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Bihar Legislative Council Election BJP named Samrat Chaudhary and Sanjay Prakash as candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

विधान परिषद की नौ सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां पूरी कर ली है और अपने उम्मीदवार भी तय कर लिए हैं। भाजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय प्रकाश और सम्राट चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

जिन नौ सीटों पर चुनाव होना है वह सभी जदूय व भाजपा कोटे की हैं। लेकिन, विधामंडल में सदस्यों की संख्या के हिसाब से इस बार तीन सीटें राजद को भी मिल सकती है। कांग्रेस को भी एक सीट जाएगी। शेष पांच में तीन जदूय और दो भाजपा के खाते में जाएंगी। 

विज्ञापन


सम्राट चौधरी और संजय मयूख हुए भाजपा के विधान पार्षद उम्मीदवार

विधान परिषद की दो सीटों के लिए भाजपा ने अपने दो उम्मीदवारों सम्राट चौधरी और संजय प्रकाश के नामों की घोषणा कर दी है। वैसे विधान परिषद की दो सीटों के लिए भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार थी। दो दर्जन से अधिक लोग अपनी दावेदारी जता रहे थे, जिसमें से आधा दर्जन अपने आप को उपयुक्त और गंभीर दावेदार का भी दावा कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के संख्याबल को देखते हुए इनका चुना जाना लभगभ तय है। संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख को पार्टी ने दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चौधरी की उम्मीदवारी को अहम माना जा रहा है।

चौधरी कोइरी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जो पिछड़ी जाति में आती है। उनके पिता शकुनी चौधरी भी एक अनुभवी राजनेता है, जो कई बार पार्टियां बदल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed