{"_id":"665dafe7e67b8fd01e0783e3","slug":"bihar-lalu-yadav-said-after-counting-of-votes-indi-alliance-will-give-shocking-results-rjd-exit-polls-nda-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Election : लालू का दावा, कहा- चौंकाने वाला रिजल्ट देने जा रहा है इंडी गठबंधन, फिर से आ रही जनता की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Election : लालू का दावा, कहा- चौंकाने वाला रिजल्ट देने जा रहा है इंडी गठबंधन, फिर से आ रही जनता की सरकार
Mon, 03 Jun 2024 05:28 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:28 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में आपने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं।
विज्ञापन
लालू यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आ रहा। इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ा दावा किया है। लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार में और देश में फिर से जनता की सरकार आ रही है। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चौंकाने वाले रिजल्ट देकर जा रहा है। सारे मनोवैज्ञानिक प्रोपेगेंडा धरे के धरे रह जाएंगे, जनता के साथ मिलकर हम जनता की सरकार बनाएंगे। उन्होंने इंडी गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हम जनता के मत की रक्षा कर सकें और झूठ के खिलाफ सत्य की इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा सके। तो साथियों होशियार रहना है, चौकन्ना रहना है, एक-एक वोट की गिनती सजगता के साथ करानी है।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया
सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राजद सुप्रीमो ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में आपने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया। इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। मैं आभारी हूं इंडी गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता का जिसने चुनाव के दौरान भीषण गर्मी की परवाह किए बिना पूर्ण मनोयोग के साथ संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने के लिए दिन-रात एक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की जनता का दिया एक-एक मत सुरक्षित रहे
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने आगे लिखा कि साथियों, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जो मुहीम हमने शुरू की थी उसको अभी मंजिल पर पहुंचाना बाकी है, जनता ने अपना मत इंडिया गठबंधन की विजय के तौर पर दे दिया है लेकिन इस जनमत को सुरक्षित परिणाम तक पहुंचाना हमारा दायित्व है, इसलिए बिना रुके, बिना थके मतगणना स्थल पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ सक्रिय रहें और सुनिश्चित करें कि बिहार की जनता का दिया एक-एक मत सुरक्षित रहे जिससे कि हमारा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण भी सुरक्षित रह पाए।