फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Lalu Yadav gave controversial statement on CM Nitish Kumar; Samrat Chaudhary took aim; BJP, JDU, RJD

लालू के विवादित बोल पर सियासत: सम्राट ने बताया मानसिक रूप से बीमार, जदयू बोली- बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद

Tue, 10 Dec 2024 11:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 10 Dec 2024 11:58 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के नेताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद का यह बयान अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
Bihar: Lalu Yadav gave controversial statement on CM Nitish Kumar; Samrat Chaudhary took aim; BJP, JDU, RJD
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के नेताओं ने लालू प्रसाद पर हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद का यह बयान अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करने के लिए अपनी यात्रा पर जा रहे हैं। जिस तरह के शब्दों का प्रसाद लालू प्रसाद ने किया, यह चिंता का विषय है। पहले हमलोग समझते थे कि लालू प्रसाद शारीरिक रूप से बीमार हैं। लेकिन, वह अब मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। उन्हें अब कोयलवर में इलाज की जरूरत है। जल्दी ही उनका इलाज करवाया जाए। 

विज्ञापन


मंत्री दिलीप जायसवाल बोले- लालू के बयान को हमलोग गंभीरता से नहीं लेते
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने राजद अध्यक्ष लालू यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा पर दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बयान को हमलोग गंभीरता से नहीं लेते। 
विज्ञापन


मंत्री मंगल पांडेय बोले- बिहार की महिलाओं का अपमान है
स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी कर लालू यादव ने बिहार की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने जिस तरह की टिप्पणी की है वह उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री नितिन नवीन बोले- मर्यादा को तोड़ने का काम किया
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी पर ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करना लालू यादव के राजनीतिक शख्सियत को शोभा नहीं देता। लालू यादव ने राजनीति की मर्यादा को तोड़ने का काम किया है। अपने बेटे को राजनीतिक लाभ देने के लिए लालू यादव हर दिन अपना स्तर गिराते जा रहे है। महिलाओं के प्रति उनकी ये सोच पार्टी की विचारधारा को दर्शाती है। 

लालू प्रसाद की बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद थी
वहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने राजद सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद आप कांग्रेस को आप आंख दिखाइए। सीएम नीतीश कुमार को आंख दिखाने का हिम्मत किसमें है?  सच तो ये है कि आपका शरीर होटवार जेल में था, परंतु बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद थी।  





जानिए, क्या कहा था राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने
सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर राजद सुप्रीमो ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह नयन सुख के लिए जा रहे हैं। नयन सेंकने के लिए वह यात्रा पर जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव 225 सीटें जीतने के सीएम नीतीश के दावे के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि वह पहले वो अपनी आंख सेंक लें तब यह सब दावे करें। वह आंख सेंकने ही जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed