फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Lalu Yadav became the President of Rashtriya Janata Dal for the 13th time, foundation day of RJD

Lalu Yadav: 13वीं बार लालू प्रसाद को मिला राजद अध्यक्ष का प्रमाण पत्र, पार्टी के स्थापना दिवस पर हुई ताजपोशी

Sat, 05 Jul 2025 03:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Jul 2025 03:28 PM IST
सार

Bihar News : पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से चुन लिया गया है। राजद के 29वें स्थापना दिवस समारोह पर उनकी ताजपोशी हुई। पटना राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा हुई। 

विज्ञापन
Bihar: Lalu Yadav became the President of Rashtriya Janata Dal for the 13th time, foundation day of RJD
राजद की बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने साथ लालू-राबड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही लड़ेगा यह बात शनिवार दोपहर स्पष्ट हो गई। राजद के 29वें स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद यादव की फिर से ताजपोशी हो गई। उन्हें पार्टी के 13वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का सर्टिफिकेट भी मिला गया। राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के बापू सभागार में शनिवार को हुई। लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ पार्टी के बाकी दिग्गजों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। इसके बाद लालू यादव और राबड़ी ने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। आज के बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने की।

विज्ञापन


23 जून को लालू ने किया था नामांकन दाखिल

पांच जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया है। तब से अब तक लालू ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। कुछ दिन पहले इस बात की चर्चा जरूर थी कि लालू इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनेंगे। उनका स्वास्थ्य पहले जैसा नहीं रहा। वह अक्सर बीमार रहते हैं। इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष के तरह की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नया चुना जा सकता है। लेकिन, सारे अटकलों पर विराम लगाते हुए लालू प्रसाद ने 23 जून को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया। इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed