फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Lalu Prasad, celebrating birthday, Rabri residence; Rohini, Misa, Tejashwi, Rajshree, Tej Pratap, RJD

Lalu Yadav : लालू यादव ने मनाया 76वां जन्मदिन, राबड़ी आवास पर काटा केट; महागठबंधन के नेताओं को दिया भोज

Sun, 11 Jun 2023 04:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 11 Jun 2023 04:20 PM IST
सार

Bihar : लालू से ज्यादा इस बार उनकी पार्टी उनका जन्मदिन मना रही। पार्टी ने इसके लिए राज्यभर में पार्टी की तैयारी पहले ही कर चुकी थी। राजद इसे सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Lalu Prasad, celebrating birthday, Rabri residence; Rohini, Misa, Tejashwi, Rajshree, Tej Pratap, RJD
परिवार के साथ केक काटते लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद के केक काटने की तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर राबड़ी आवास की है। लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, रोहिणी आर्चाया समेत 4 बेटी, बेटे तेजस्वी यादव, बहू राजश्री और नतिनी-नाती दिखे। रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर से पटना आईं हैं। वहीं लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने वृंदावन से वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन


इधर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राजद के वरीय नेता ललन सिंह समेत कई नेता राबड़ी आवास पर पहुंची। लालू ने अपन कार्यकर्ताओं के साथ भी केक काटा। इसके बाद सभी को अपने बर्थ डे की पार्टी दी।  किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद का यह पहला जन्मदिन है। चौंकाने वाली बात यह लालू प्रसाद के सर्टिफिकेट वाला बर्थडे है। असली बर्थडे खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भी पता नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Lalu Prasad, celebrating birthday, Rabri residence; Rohini, Misa, Tejashwi, Rajshree, Tej Pratap, RJD
राबड़ी आवास पर महागठबंधन के नेताओं के साथ लालू प्रसाद और राबड़ी देवी। - फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप ने वृंदावन से दी बधाई 
तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज अपने पिता  के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उनको वीडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामना दी। साथ ही उनका आशीर्वाद लिया और बरसाना श्री राधा रानी मंदिर में केक काटा काटा। इसके बाद ब्रज के संत रमेश बाबा से आशीर्वाद लूंगा और पिता के दीर्घायु जीवन की कामना की।
 

तेजस्वी ने भी दी बधाई
तेजस्वी यादव ने देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले, मजबूत शख्सियत एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, सामाजिक न्याय के प्रणेता लालू प्रसाद को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही राजद
बता दें कि लालू से ज्यादा इस बार उनकी पार्टी उनका जन्मदिन मना रही। पार्टी ने इसके लिए राज्यभर में पार्टी की तैयारी पहले ही कर चुकी थी। राजद इसे सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के सभी वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करने का आदेश दिया था। प्रखंड स्तर पर राजद गरीज और समाज के पिछड़े तबके के लोगों को भोज खिलाने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed