फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar lakhisarai rupesh kumar brought new bride to home first wife beat him with broom and slap

बिहार: 'नई दुल्हन' घर लाया युवक, परिजनों ने झाड़ू-चप्पल और थप्पड़ से किया 'स्वागत', जानें क्यों?

Mon, 24 May 2021 08:43 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: कुमार संभव Updated Mon, 24 May 2021 08:43 PM IST
सार

लखीसराय में रहने वाला रूपेश कुमार पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद उसने दूसरी युवती से ब्याह रचा लिया। वह नई दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो पहली पत्नी ने आपा खो दिया। उसने रूपेश को जमकर पीटा।

विज्ञापन
bihar lakhisarai rupesh kumar brought new bride to home first wife beat him with broom and slap
दूसरी शादी की तो पहली बीवी ने युवक को जमकर पीटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर कोई शख्स शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को लेकर घर पहुंचता है तो उसका स्वागत होता है। तमाम रस्म-ओ-रिवाज निभाए जाते हैं, लेकिन बिहार के लखीसराय इलाके में एक शख्स को 'नई दुल्हन' लेकर घर पहुंचना काफी महंगा पड़ गया। घरवाले उसे देखते ही भड़क गए और युवक को झाड़ू-चप्पल से पीटने लगे। साथ ही, उस पर थप्पड़ों की बारिश भी कर दी गई। उस युवक के साथ आखिर ऐसा क्यों हुआ, अगर आप भी जानना चाहते हैं तो पढ़ लीजिए यह पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, लखीसराय में रहने वाला रूपेश कुमार पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद उसने दूसरी युवती से ब्याह रचा लिया। वह नई दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो उसका स्वागत करने के लिए कहा। यह सुनते ही पहली पत्नी ने आपा खो दिया। उसने अपने भाइयों को बुला लिया और रूपेश को जमकर पीटा। बता दें कि आरोपी युवक की पहली शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। इसके बावजूद उसने दूसरी शादी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पत्नी ने भी जमकर की सुताई

बताया जा रहा है कि रूपेश की असलियत जानकर उसकी दूसरी पत्नी हक्की-बक्की रह गई। उसने भी बहती गंगा में जमकर हाथ धोए और युवक को बुरी तरह धुन डाला। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

खुद को कुंवारा बता की थी दूसरी शादी

रूपेश की दूसरी पत्नी ने बताया कि युवक ने खुद को मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के वाहाचौकी गांव का निवासी बताया था। साथ ही, खुद के कुंवारा होने की जानकारी भी दी थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली, लेकिन जैसे ही वह पहली पत्नी के पास पहुंचा, उसकी हकीकत सबके सामने आ गई।

दूसरी पत्नी ने तुरंत तोड़ लिया नाता

जानकारी के मुताबिक, नई दुल्हन को जैसे ही सच का पता लगा तो उसने रूपेश के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। उसने अपनी मांग में लगा सिंदूर मिटा दिया और मंगलसूत्र तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद युवती ने अपने भाई को बुला लिया और घर लौट गई। वहीं, रूपेश अपनी पहली पत्नी और बच्ची के साथ रह रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed