फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Know how the name of former JDU MLA was linked in samastipur double murder case

Bihar : समस्तीपुर डबल मर्डर में आई राजनीतिक हत्या की पूरी कहानी, जदयू के पूर्व MLA पर हत्या का FIR

Wed, 22 Feb 2023 07:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 22 Feb 2023 07:26 PM IST
सार

समस्तीपुर के डबल मर्डर कांड में विभूतिपुर के पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह और उनके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में मृतक पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह के भाई ने पूर्व जदयू विधायक समेत छह लोगों पर मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Bihar: Know how the name of former JDU MLA was linked in samastipur double murder case
समस्तीपुर डबल मर्डर केस में जुड़ा जदयू के पूर्व MLA का नाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में हुए डबल मर्डर कांड में विभूतिपुर के पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह और उनके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में मृतक पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह के भाई ने पूर्व जदयू विधायक समेत छह लोगों पर मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


क्या था मामला
सोमवार की सुबह पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपने मित्र सत्यनारायण महतो के साथ बाइक से इमली पर जा रहे थे । तभी मडडिहा ब्रह्मस्थान के पास अपराधियों ने दोनों को घेर कर गोली से छलनी कर दिया। इस घटना में पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और सत्यनारायण महतो गंभीर रूप से घायल हो गये। सुरेन्द्र प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि बाद में सत्यनारायण महतो की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह था कारण
पूर्व विधायक की पत्नी आशा रानी सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत की मुखिया थी। उनका कैंसर की बिमारी से अक्टूबर महीने में निधन हो गया था। जिसके निधन के बाद इस पंचायत में उपचुनाव होना था। इस उपचुनाव में पूर्व विधायक रामबालक सिंह अपनी बेटी को निर्विरोध मुखिया बनाना चाह रहे थे जबकि उधर पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह भी अपनी पत्नी ममता देवी को पुनः यहां से उम्मीदवार बनाना चाह रहे थे। हलांकि इस चुनाव में विधायक की पत्नी की 61 वोटों से जीत हुई थी। लेकिन पंचायत चुनाव में अपनी दावेदारी से पीछे नहीं हटने की खुन्नस अभी भी दिल में जिंदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं मृतक के परिजन 
पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह के भाई रंजीत प्रसाद ने विभूतिपुर थाने में मामला दर्ज करते हुए कहा कि पंचायत उपचुनाव में दावेदारी से पीछे हटने के लिए पूर्व विधायक रामबालक सिंह, उनके भाई लालबाबू सिंह और उनके लोगों द्वारा सुरेंद्र प्रसाद सिंह को लगातार धमकी दी जा रही थी। अपनी दावेदारी से पीछे नहीं हटने के कारण उनकी हत्या की गई है।
 
क्या कहते हैं पूर्व विधायक 
इस संबंध में पूर्व विधायक रामबालक सिंह का कहना है कि वह चार-पांच दिनों से विभूतिपुर से बाहर हैं, फिर वह इस घटना को कैसे अंजाम दे सकते हैं ।उनका कहना है कि इस घटना में उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है । पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेंद्र प्रसाद सिंह का गलत लोगों के साथ संगत था। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड से उनका कोई लेना देना नहीं है। उनका यह भी कहना है कि उस समय न तो मैं मौजूद था और न ही मेरे भाई वहां थे । यह सिर्फ मेरे स्वच्छ छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। 

एक अश्लील वीडियो को लेकर भी दोनों के बीच चल रही थी तनातनी
लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व विधायक रामबालक सिंह का एक आपत्तिजनक वीडियो सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पास था। उस  वीडियो से रामबालक सिंह की छवि धूमिल हो सकती थी। कहा जाता है कि उक्त वीडियो को डिलीट करने को लेकर पूर्व विधायक और सुरेंद्र प्रसाद सिंह के बीच कुछ समझौता भी हुआ था। लेकिन उक्त वीडियो को सुरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा डिलीट नहीं किया गया । लोगों का यह भी कहना है कि सुरेंद्र प्रसाद सिंह पंचायत उपचुनाव में उक्त वीडियो का उपयोग कर चुनाव में जीतने की तैयारी कर रहे थे। इसी वजह से दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। 


क्या कहते हैं समस्तीपुर एसपी 
इस मामले पर समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिया गया था। उस आवेदन में कई लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपित किए गए लोगों के खिलाफ मामला  दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed