फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Kidnapping of 17-year-old girl in Bettiah, father pleads for justice

Bihar : बेतिया में 17 साल की लड़की का अपहरण, पिता ने लगाई बरामदगी की गुहार; कहा- घर में थी, युवक घर घुसा और...

Mon, 03 Apr 2023 11:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Apr 2023 11:59 AM IST
सार

बेतिया के चनपटिया में एक गांव से 17 साल की लड़की को अगवा कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि 26 साल के युवक ने शादी की नियत से उसका अपहरण कर लिया। 

विज्ञापन
Bihar: Kidnapping of 17-year-old girl in Bettiah, father pleads for justice
चनपटिया थाने की पुलिस जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के चनपटिया में एक गांव से 17 साल की लड़की को अगवा कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि 26 साल के युवक ने शादी की नियत से उसका अपहरण कर लिया। 31 मार्च से बेटी का पता नहीं चल पा रहा है। अनहोनी की आशंका हो रही है। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार लड़की की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपी की भी तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


घर से ही युवक ने किया अगवा
इधर, नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को बताया है कि मोतिहारी के आदापुर थाना क्षेत्र के आदापुर भेड़ियारी गांव निवासी इस्लाम अंसारी के 26 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी ने विगत 31 मार्च के अहले सुबह शादी की नियत से उसके नाबालिग बेटी को उसी के घर से अपहरण कर लिया है। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि घटना के दिन उसके घर के लोग नमाज पढ़ने गए हुए थे। लड़की घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी युवक ने अपहरण कि घटना को अंजाम दिया है। वचनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन


मार्च माह में दो लड़की का अपहरण
मार्च महीने में शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की को शादी के नियत से उसी के गांव के युवक ने अपने दो दोस्तों के सहयोग से हथियार के बल पर अगवा कर लिया था। लड़की के पिता ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं मैनाटांड़ थाना क्षेत्र यज्ञ देखकर अपनी मां के साथ घर लौट रही एक 16 वर्षीय लड़की का बाइक सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। लड़की की परिजन ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई। अब तक लड़की नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed