{"_id":"5e5165be8ebc3ef3ba5cedb2","slug":"bihar-katihar-two-police-constables-arrested-with-heroine-worth-50-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिहार: दो पुलिस कांस्टेबल हेरोइन के साथ धरे गए, कीमत 50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटिहार: दो पुलिस कांस्टेबल हेरोइन के साथ धरे गए, कीमत 50 लाख रुपये
Sat, 22 Feb 2020 11:02 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस
बिहार के कटिहार में दो पुलिस कांस्टेबल को 870 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इनसे पूछताछ के बाद एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मनिहारी रेलवे स्टेशन पर छापा मारा और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और गोपाल महतो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन जब्त की।
पटना का रहने वाला धर्मेंद्र कुमार कटिहार रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात है जबकि महतो कटिहार का ही रहने वाला है और किशनगंज रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात है।
विज्ञापन
इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने एक और शख्स राजेश पासवान को कटिहार से गिरफ्तार किया। बाद में महतो के कमरे से पुलिस ने पांच किलो गांजा भी बरामद किया।