फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Jitan Ram Manjhi hot on Sudhakar Singh, Tejashwi yadav stand is confusing, Nitish is PM material

Bihar: जीतनराम मांझी ने कहा- मौका मिला तो पैंट खोल भागे सुधाकर सिंह, तेजस्वी के स्टैंड से संशय

Fri, 06 Jan 2023 04:24 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 06 Jan 2023 04:24 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को जब सिस्टम सुधारने का मौका मिला तो पैंट खोलकर भाग खड़े हुए। तेजस्वी यादव उनपर कार्रवाई में देरी कर महागठबंधन में संशय बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar: Jitan Ram Manjhi hot on Sudhakar Singh, Tejashwi yadav stand is confusing, Nitish is PM material
बेगूसराय के सर्किट हाउस में मांझी ने पत्रकारों से बात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को जब सिस्टम सुधारने का मौका मिला तो पैंट खोलकर भाग खड़े हुए। अब राजद विधायक के रूप में अपनी ही महागठबंधन सरकार पर लगातार बयान दे रहे हैं। सत्तारूढ़ दल के किसी विधायक का इस तरह बयान देना गठबंधन धर्म के खिलाफ है, लेकिन इस मामले में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का स्टैंड संशय पैदा करता है। उन्हें सुधाकर सिंह को पार्टी से बाहर करना चाहिए था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। इससे महागठबंधन में संशय बढ़ रहा है। शुक्रवार को बेगूसराय में मांझी ने यह बातें संवाददाताओं से शेयर की।

विज्ञापन


तेजस्वी देर कर रहे, इससे महागठबंधन में संशय बढ़ रहा
मांझी ने कहा कि अगर विभाग में कोई गड़बड़ी थी तो सुधाकर सिंह को उसे सुधारने का मौका मिला था, लेकिन उनकी नीति पलायनवादी है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह के बयान से महागठबंधन की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, लेकिन एक राजद विधायक की ओर से सत्ता पर ऐसा प्रहार तेजस्वी यादव को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए था। सुधाकर सिंह पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करना चाहिए था। तेजस्वी यादव इसमें जितनी देर कर रहे हैं, महागठबंधन में उतना संशय बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


नीतीश पीएम के काबिल, देश में स्वीकार्यता देखनी होगी
एक सवाल के जवाब में जीतन राम मांझी ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उनमें प्रधानमंत्री बनने की सारी काबिलियत है। ठंड हो या गर्मी, वह लगातार जनता के बीच रहते हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री बनने की बात से नीतीश कुमार ने इनकार किया है। वह अभी राज्य में घूम रहे हैं, लेकिन अब देखना है कि देश के दौरे पर निकलेंगे तो कितनी स्वीकार्यता होती है। उन्होंने कहा कि वह देश की यात्रा पर निकलेंगे और सभी दलों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीना जायज नहीं, मगर बंदी का गुजरात मॉडल बेहतर
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बेगूसराय के कैंथ गांव में यज्ञ में शामिल होने आए हैं। बेगूसराय के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर शराबबंदी के गुजरात मॉडल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कई ऐसी जातियां हैं, जिनके पूजन में शराब का उपयोग चढ़ावा के रूप में होता है। शराब पीना कहीं से जायज नहीं, लेकिन गुजरात शराब ज्यादा बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed