फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Jitan Ram Manjhi and RJD MP Manoj Kumar reacted to Indresh Kumar's statement; NDA,ASS,BJP

Bihar: इंद्रेश कुमार के बयान पर केंद्रीय मंत्री बोले- बहुमत में एनडीए सरकार; राजद ने कहा- रामद्रोही कोई नहीं

Fri, 14 Jun 2024 02:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया/ पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया/ पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Jun 2024 02:39 PM IST
सार

इंद्रेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि अभी वॉर ऑफ पोजिशन चल रहा है। इंद्रेश जी को एक बात कहना चाहता हूं कि रामद्रोही कोई नहीं है।

विज्ञापन
Bihar: Jitan Ram Manjhi and RJD MP Manoj Kumar reacted to Indresh Kumar's statement; NDA,ASS,BJP
गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार के बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब अपना-अपना नजरिया है। रोक कहां दिया है? हमको को काम करने का मौका मिला हैं। 300 से ऊपर नंबर चला जा चुका है। दो बार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किया है, वह तीसरी बार उससे भी बढ़कर कार्य करने का प्रतिज्ञा लिया है। पीएम का जो अपना गारंटी है। वह गारंटी के साथ आगे बढ़ रहे है। 2029 तक भारत को अर्थव्यवस्था में तीसरे पायदान पर पहुंचा देंगे। इसमें किसी तरह की रुकावट की बात कहां है। नरसिंह राव की सरकार के बारे में बताइए। नरसिंह राव की सरकार की अल्पमत की सरकार थी। फिर भी सरकार 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया।

विज्ञापन


मांझी ने कह कि एनडीए की केंद्र में बनी सरकार अल्पमत की नहीं बहुमत की सरकार है। इसके बाद भी कुछ लोग अलग अलग कयास लगा रहे हैं तो वह सिर्फ अपना मनोरंजन कर रहे हैं। अब उन लोगों के पास कोई काम बचा नहीं है। इसलिए तरह की भ्रम फ़ैला रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच सालो तक सरकार चलेगी। उन्होंने कहा कि जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। वह उसी में खुश है। देश की जनता हमलोग को काम करने के लिए बहुमत दिया है। काम कर रहे हैं और जो कह रहे है वह अपना समझे? कि उनकी क्या गति रहेगी और क्या गति होगी।
विज्ञापन


लोकतंत्र में अहंकार, मुजरा और भैंस चोर ये सब मत करिए
वहीं इंद्रेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि अभी वॉर ऑफ पोजिशन चल रहा है। इंद्रेश जी को एक बात कहना चाहता हूं कि रामद्रोही कोई नहीं है। मर्यादापुरूषोत्तम के चरित्र को मानते हैं जो बापू मानते थे। बाकि होइहे वही जो राम रचि राखा। मनोज झा ने इंद्रेश के बयान पर कहा कि उन्होंने आधा सच कहा है। मैं 241 सीट वाली बात समझ सकता हूं। आप 234 सीटें जीतने वालों को ‘राम द्रोही’ नहीं कह सकते। भगवान राम ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ हैं। इंद्रेश जी, आपको इसका अंदाजा नहीं है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक जेब में महात्मा गांधी की फोटो और दूसरी जेब में नाथूराम गोडसे की फोटो। ऐसे नहीं चलता। भारतीय लोकतंत्र जीवंत है। यह आपको 241 से 2 सीटों तक पहुंचा सकता है। इसलिए इस लोकतंत्र में अहंकार, मुजरा और भैंस चोर ये सब मत करिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानिए, इंद्रेश कुमार ने क्या बयान दिया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा 'जो अहंकारी हो गए हैं, उन्हें 241 पर रोक दिया, जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, अश्रद्धा थी। उन सबको मिलकर 234 पर रोक दिया। यही प्रभु का न्याय है। उन्होंने कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया। उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया। उनको जो पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed