{"_id":"64cf9e8bf73e4e6aad09e9f5","slug":"bihar-ips-transfer-today-indian-police-service-officers-transfer-ips-officer-transfe-list-bihar-news-in-hindi-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नीतीश सरकार ने कई IPS और BPS अफसरों को किया ट्रांसफर; जानें किस अधिकारी की कहां पोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नीतीश सरकार ने कई IPS और BPS अफसरों को किया ट्रांसफर; जानें किस अधिकारी की कहां पोस्टिंग
Sun, 06 Aug 2023 06:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:52 PM IST
सार
Bihar Police : बिहार सरकार के गृह विभाग ने रविवार को दो अलग-अलग अधिसूचना ओं के जरिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और बिहार पुलिस सेवा (BPS) अधिकारियों की नई जगह पदस्थापना की है।
विज्ञापन
भारतीय पुलिस सेवा और बिहार पुलिस सेवा के अफसरों का ट्रांसफर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के गृह विभाग ने रविवार को दो अलग-अलग अधिसूचना ओं के जरिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 8 अधिकारियों की नई जगह पर पदस्थापना की है। ऐसा कभी-कभी ही होता है कि बिहार की नीतीश सरकार रविवार या किसी छुट्टी के दिन अफसरों का ट्रांसफर करे। इस रविवार देर शाम ट्रांसफर आदेश जारी हुए।
विज्ञापन
पहले देखे आईपीएस की सूची
बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार पोरिका को दीपक बरनवाल की जगह विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अवधेश दिक्षित जो पालीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थे, अब मुजफ्फरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बिहार पुलिस सेवा के भी अफसर ट्रांसफर
बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार पांडे जो अब तक मुजफ्फरपुर पूर्वी के पुलिस उपाधीक्षक थे, उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 12 भीमनगर सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी राघव दयाल जो पुलिस निरीक्षक से प्रोन्नत हुए हैं, उन्हें मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक की जगह अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 जमुई के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी शहरयार अख्तर जो एसडीआरएफ बिहार के पुलिस उपाधीक्षक थे, अब मुजफ्फरपुर पूर्वी के पुलिस उपाधीक्षक होंगे। बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार जो आर्थिक अपराध इकाई बिहार के पुलिस उपाधीक्षक थे, अब पालीगंज पटना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। पुलिस निरीक्षक से प्रोन्नत होकर बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी बने अमन कुमार जो अब तक विशेष कार्यबल बिहार के पुलिस उपाधीक्षक थे, अब एसडीआरएफ बिहार के पुलिस उपाधीक्षक होंगे।
विज्ञापन
अप्रैल में सबसे चर्चित तबादला आदेश आया था
बिहार की नीतीश सरकार ने इस साल का सबसे चर्चित तबादला अप्रैल में किया था। तब पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की बेटी IPS लिपि सिंह और उनके दामाद IAS सुहर्ष भगत का भी नाम ट्रांसफर सूची में था। आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह को सहरसा एसपी से हटा कर BSAP-2 के कमांडेंट के रूप में डिहरी में पदस्थापित किया गया था। आईपीएस-आईएएस अफसरों के ट्रांसफर उसके बाद भी हुए, लेकिन इक्का-दुक्का।
आईपीएस विकास वैभव की पदस्थापना IAS वाली जगह पर
भारतीय पुलिस सेवा के चर्चित अधिकारी और IG विकास वैभव को जून अंत में पदस्थापना दी गई। उन्होंने जुलाई में यह ड्यूटी ज्वाइन की। वह IPS हैं, लेकिन उन्हें IAS वाली पोस्टिंग दी गई। डीजी शोभा अहोटकर से विवाद के बाद उन्होंने ट्रांसफर के लिए अपील की थी तो उन्हें पुलिस मुख्यालय में वेटिंग फॉर पोस्टिंग के लिए छोड़ दिया गया था। लंबे इंतजार के बाद उनकी पोस्टिंग का आदेश जारी भी हुआ तो सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से। विशेष आदेश के तहत उन्हें गृह विभाग की जगह सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से पदस्थापना दी गई।