{"_id":"5a7a3ecb4f1c1ba5268b8b91","slug":"bihar-intermediate-exam-biology-examination-paper-become-viral-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार इंटर परीक्षा में बायोलॉजी का पेपर वायरल, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार इंटर परीक्षा में बायोलॉजी का पेपर वायरल, जांच के आदेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 07 Feb 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
bihar board exam
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले ही दिन बोर्ड के दावों और तैयारियों की पोल खुल गई। परीक्षा शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ बायोलॉजी का पेपर हूबहू निकला है। बिहार के नवादा और सुपौल जिले में परीक्षा के शुरू होने के बाद से ये पेपर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
मामले के उजागर होने के बाद पहली नजर में वायरल हुआ बायोलॉजी का पेपर हूबहू पाया गया। मंगलवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा का पहला दिन था और पहले ही दिन पहली पाली में बायोलॉजी की परीक्षा हुई है।
विज्ञापन
नवादा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने इसकी पुष्टि की और कहा कि वायरल हुआ पेपर और परीक्षा में आया पेपर एक ही है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच की भी बात कही है। नवादा में पहले दिन की परीक्षा की पहली पाली में पांच परीक्षार्थी निष्कासित हुए हैं। नवादा के साथ-साथ सुपौल में भी परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल होने की सूचना है।
विज्ञापन