फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Income Tax Dept attached 7105 square feet of land in Patna's belonging to Tejashwi Yadav

लालू के परिवार की पटना में एक और संपत्ति जब्त, तेजस्वी हुए भावुक

Fri, 27 Apr 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 27 Apr 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Bihar Income Tax Dept attached 7105 square feet of land in Patna's belonging to Tejashwi Yadav
 राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद के यहां एक ओर जहां बड़े बेटे की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है इसी बीच इनकम टैक्स विभाग परिवार पर जांच का शिकंजा कस रहा है। 
विज्ञापन


लालू के परिवार पर जांच एजेंसियों ने एक के बाद एक उनके परिवार का सदस्य जांच की जद में आता जा रहा है। इसी क्रम में आयकर विभाग ने पटना एयरपोर्ट के पास मौजूद केंद्रीय विद्यालय के सामने मौजूद एक बड़े से भवन को जब्त कर लिया है। इस भवन पर आयकर की तरफ से बेनामी संपत्ति एक्ट मामले में कार्रवाई  करते हुए पर्चा चिपका दिया है। बताया जा रहा है कि यह जमीन तेज प्रताप यादव के नाम पर थी। 
विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पर आयकर विभाग ने जमीन से संबंधित पूरा ब्योरा दर्ज किया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह जमीन फेयरग्रो प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्जी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जांच में यह भी पता चला है कि इस कंपनी में लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव निदेशक के पद पर हैं। इस कंपनी में चार से पांच निदेशक हैं, जिसमें इनके अलावा उनके अन्य करीबी और परिचित शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फिलहाल इस संपत्ति को शुरुआती तौर पर जब्त किया गया है। आयकर के कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद इसे अंतिम रूप से जब्त कर लिया जायेगा। यह मकान रैयती जमीन पर बना हुआ है, जिसका रकवा 7105 वर्ग फिट है। यह करीब सवा पांच कट्ठा से थोड़ी ज्यादा जमीन है। इसमें तीन-चार प्लॉट को मिलाकर एक साथ सम्मलित किया गया है। यह पांच राइडिंग रोड, शेखपुरा में पड़ता है। अब इस जमीन को जब्त करने के बाद इनके खिलाफ बेनामी संपत्ति एक्ट में मुकदमा चलेगा।

इस जांच पड़ताल के बीच कल लालू के छोटे बेचे तेजस्वी दिल्ली में इलाज करा रहे पिता लालू को देखने दिल्ली आए थे। पिता से मिलकर तेजस्वी भावुक हो गए। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट किए। तेजस्वी ने ट्वीट किया, लालूजी के स्वास्थ्य में बहुत ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा। इस उम्र में उन्हें लगातार देखभाल और स्वास्थ्य के निगरानी की जरूरत है। 


दूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि हालांकि, हमारे और बिहारवासियों के लिए संतोष की बात यह है कि लालूजी एक अच्छे अस्पताल में हैं। हम उनके जल्दी स्वस्थ होने और जल्दी से जल्दी परिवार के बीच आने की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed