{"_id":"650bf296cdb6718acd07729e","slug":"bihar-in-nalanda-pregnant-woman-was-beaten-up-by-her-in-laws-her-parents-accused-her-of-murder-for-dowry-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालन्दा में गर्भवती के साथ ससुराल पक्ष ने की मारपीट, मायके वालों ने लगाया दहेज के खातिर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालन्दा में गर्भवती के साथ ससुराल पक्ष ने की मारपीट, मायके वालों ने लगाया दहेज के खातिर हत्या का आरोप
Thu, 21 Sep 2023 01:07 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Thu, 21 Sep 2023 01:07 PM IST
सार
बिहार के नालंदा में गर्भवती महिला के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट की। जिससे महिला के मौत हो गई। 10 दिन पहले नवजात की मौत हुई थी। महिला के पीहर पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराली पक्ष ने दहेज की खातिर हत्या कर दी।
विज्ञापन
नालन्दा में गर्भवती के साथ ससुराल पक्ष ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में संदिग्ध हालत में एक गर्भवती महिला की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। मामला लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गगन दीवान मोहल्ले का है। मृतका की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के गोनवापर गांव निवासी बंटी यादव की पत्नी सारो देवी (20) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान मोहल्ला निवासी इंद्रदेव यादव ने बताया कि साल 2021 में उन्होंने अपनी बेटी सारो देवी की शादी मानपुर के रहने वाले बंटी यादव से की थी। उस वक्त भी हैसियत के हिसाब से सारा सामान दिया गया था। बाबजूद शादी के बाद से ही दो लाख की मांग ससुराली परिवार लगातार कर रहा था। नहीं देने पर अक्सर उनकी बेटी के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। करीब 15 दिन पहले भी गर्भावस्था में उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई। उसके बाद मायके लाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
ससुराल वाले गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर 15 दिन पहले उसे मायके छोड़ चले गए थे। इसके बाद 10 दिन पहले प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। उसके बाद इलाज के क्रम में महिला की भी मौत गुरुवार की सुबह निजी क्लिनिक में हो गई। लहेरी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मायके वाले दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन