{"_id":"65d83839e58f20aa570ca127","slug":"bihar-in-darbhanga-maternal-uncle-did-dirty-work-with-a-3-year-old-girl-condition-critical-police-engaged-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मुंहबोले मामा ने तीन साल की बच्ची के साथ की हैवानियत; दरवाजे पर खेल रही थी, गोद में उठाकर ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मुंहबोले मामा ने तीन साल की बच्ची के साथ की हैवानियत; दरवाजे पर खेल रही थी, गोद में उठाकर ले गया
Fri, 23 Feb 2024 11:47 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:47 AM IST
सार
आरोपी युवक हैदराबाद में रहकर मजदूरी किया करता है। वह कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था। फिलहाल अभी परिजन बच्ची का इलाज करवा रहे हैं। बेंता थाना की पुलिस बच्ची के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
मुंहबोले मामा ने भांजी संग किया दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत (दुष्कर्म) हुई है। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि बच्ची के मुंहबोले मामा ने दी है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक हैदराबाद में रहकर मजदूरी किया करता है। वह कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था। पुलिस का कहना है कि परिजन बच्ची का इलाज करवा रहे हैं। बच्ची के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बच्ची खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली
आरोपी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच आरोप आया और बच्ची को गोद में उठाकर आरोप सुनसान जगह पर चला गया। कुछ देर बाद बच्ची बगल के भूसाघर में मिली। वह बेहोश थी। शरीर से खून बह रहे थे। परिजनों ने आननफानन में घनश्यामपुर पीएचसी में इलाज के लिये भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों से उसकी स्थिति गम्भीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी मेरा मुंहबोला गांव ही भाई लगता है
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम को आरोपी युवक बच्ची को उसे अपने गोद में उठाकर ले गया। लेकिन, जब बच्ची को लेकर देर शाम तक नहीं आया तब हमलोगों ने खोजबीन शरू की गई। इस बीच एक अन्य बच्चा उधर गया तो उसने बच्ची को देखा। इसके बाद वह बच्चा शोर मचाने लगा तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। उसने बताया कि उसका पति पुणे में रहकर मजदूरी करता है। वह अपने तीनो बच्चों को लेकर गांव में ही रहती है। बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी मेरा मुंहबोला भाई लगता है। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि बच्ची के साथ वह ऐसा करेगी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन