फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Iftaar time in rabri devi aawas iftar party with misa bharti, tej pratap, tejashwi Lalu yadav family

Iftaar Time : राबड़ी आवास में इस तारीख को इफ्तार पार्टी; मीसा भारती के साथ तेज प्रताप, तेजस्वी यादव रहेंगे

Thu, 06 Apr 2023 01:13 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 06 Apr 2023 01:13 PM IST
सार

Iftaar Party at Rabri aawaas : बिहार में राजनीतिज्ञों के आवास पर इफ्तार पार्टियां चल रही हैं। लालू प्रसाद यादव के परिवार की इफ्तार पार्टी इस बार हो रही है। इसमें मीसा भारती भी आ रही हैं। तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव भी साथ रहेंगे।

विज्ञापन
Bihar Iftaar time in rabri devi aawas iftar party with misa bharti, tej pratap, tejashwi Lalu yadav family
यह तस्वीर पुरानी है। 13 तारीख को दोनों भाई मां राबड़ी देवी के आवास में इफ्तार पार्टी करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व रेल मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सफल किडनी ट्रांसप्लांट और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बेटी के जन्म के बाद परिवार में खुशियां लौट आई हैं। इस लौटी रौनक का गवाह बिहार का राजनीतिक महकमा भी बनेगा। 9 अप्रैल यानी रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई एवं राज्य के वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ रहेंगे। लालू की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहेंगी। पहले यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को तय किया गया था। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन के अनुसार, दावत-ए-इफ्तार में आने वाले अतिथियों का स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती, मंत्री तेज प्रताप यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे। 

विज्ञापन


राजद सुप्रीमो नहीं रहेंगे मौजूद 
इस बार के इफ्तार पार्टी में भी राजद सुप्रीमो मौजूद नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य कारणों से वह दिल्ली में ही मौजूद रहेंगे। लालू प्रसाद के नहीं आने से उनके समर्थकों को निराशा है। समर्थक उनके पूरी तरह ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। पिछले साल राबड़ी आवास पर हुई इफ्तार पार्टी काफी चर्चा में थी। उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी में शामिल होकर सबको चौंका दिया था। लोग चौंक इसलिए गए थे क्योंकि उस वक्त जदयू, भाजपा के साथ थी। इतना ही नहीं इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन करवाया। इसमें तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव दोनों शामिल हुए थे। इसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया था। 
विज्ञापन


इफ्तार पार्टी के बाद ही JDU ने NDA का साथ छोड़ा था
राबड़ी आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में अचानक शामिल होकर सबको चौंकाने वाले नीतीश कुमार ने महज तीन माह बाद ही राजद से गठबंधन कर लिया। वह NDA से अलग हो गए और राजद के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बना ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed