फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar IAS Association became enraged to CM nitish kumar on Sudhir Kumar's arrest

आईएएस की गिरफ्तारी के बाद भड़के अधिकारी, कहा नहीं मानेंगे CM का कोई मौखिक आदेश

Mon, 27 Feb 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
Bihar IAS Association became enraged to CM nitish kumar on Sudhir Kumar's arrest

बिहार में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए बीएसएससी के अध्यक्ष सुधीर कुमार के पक्ष में एकजुट हुई आईएएस एसोसिएशन ने अब मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


रविवार को पटना में हुई बैठक में सुधीर कुमार की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए एसोसिएशन ने ऐलान किया कि आईएएस अधिकारी अब कोई भी मौखिक आदेश नहीं मानेंगे चाहे वह आदेश खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही क्यों न दें। एसोसिएशन ने एकजुटता दिखाते हुए सुधीर कुमार के मुकदमे का खर्चा भी खुद वहन करने की बात कही।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में बीते 5 फरवरी को बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का पर्चा लीक हो गया था। जिसमें राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेपर रद करते हुए डीजीपी को मामले की जांच के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएससी पेपर लीक घोटाले में गिरफ्तार हुए कई अधिकारी

Bihar IAS Association became enraged to CM nitish kumar on Sudhir Kumar's arrest

मामले में पटना के एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने 8 फरवरी को बीएसएससी के सचिव परमेश्वर राम को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा प्रिंटिंग प्रेस के मालिक विनित अग्रवाल और प्रबंधक अजय और पेपर लीक करवाने वाले एक स्कूल के संचालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

हंगामा तब खड़ा हुआ जब एसआईटी ने बीएसएससी सचिव आईएएस सुधीर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इससे बिहार के आईएएस अधिकारियों में आक्रोश फैल गया। वरिष्ठ आईएएस की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरी एसोसिएशन एकजुट हो गई और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 

रविवार को पटना में एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि अधिकारी अब सीएम सहित किसी भी वरिष्ठ अधिकारी का मौखिक आदेश नहीं मांगेंगे, जो भी लिखित में दिया जाएगा केवल उसी पर अमल होगा। 

मुख्यमंत्री के खिलाफ भड़क रहा अधिकारियों का विद्रोह

Bihar IAS Association became enraged to CM nitish kumar on Sudhir Kumar's arrest

यह भी निर्णय हुआ कि कोई भी आईएएस अब बीएसएससी या किसी भी तकनीकी सेवा बोर्ड या उससे जुड़े किसी भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष का पद नहीं संभालेंगे। बैठक के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने राज्यपाल रामनाथ कोविद से भी मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। 

एसोसिएशन का कहना है कि इस संबंध में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विपक्ष के नेता सुशील मोदी से भी मुलाकात की जाएगी। एसोसिएशन ने सुधीर कुमार को ईमानदार अधिकारी बताते हुए कहा कि जब तक उनकी रिहाई नहीं हो जाती हम उनके समर्थन में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे, मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की गई। 

बता दें कि इस मामले में बीते 24 फरवरी को सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें भी अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed