फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Husband killed his wife in Banka, took the dead body on a scooty and reached the police station

Bihar : अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी का मर्डर, स्कूटी पर लेकर भागा शव, भीड़ के डर से थाना पहुंच गया

Sun, 05 Mar 2023 03:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Mar 2023 03:31 PM IST
सार

Bihar: बांका में सनकी पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने का सोचा। इसी बीच वहां आसपास के लोग जुट गए और हत्यारोपी को पकड़ने की कोशिश करने लगे। लोगों को देख वह स्कूटी पर शव को लाद कर भागने लगा।

विज्ञापन
Bihar:  Husband killed his wife in Banka, took the dead body on a scooty and reached the police station
शिल्पी कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका में सनकी पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पहले उसने मामले को सुसाइड का रूप देने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने शव को ठिकाने लगाने का सोचा। इसी बीच वहां आसपास के लोग जुट गए और हत्यारोपी को पकड़ने की कोशिश करने लगे। लोगों को देख वह स्कूटी पर शव को लाद कर भागने लगा। ग्रामीण उसे खदेड़ रहे थे इसलिए डर के मारे वह बाराहाट थाना परिसर पहुंच गया। पुलिस आरोपी पति को फौरान हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। है। मृत महिला की पहचान टाउन थाना इलाके के सुढ़ाकोल महुआडीह इलाका निवासी संजय दास की पत्नी शिल्पी कुमार के रूप में हुई।  
विज्ञापन


भाभा से था अवैध संबंध, पत्नी कर रही थी विरोध
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे हैं। मृतका के पिता बालेश्वर दास का कहना है कि उनके दामाद संजय का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। उसकी बेटी शिल्पी हमेशा इसका विरोध किया करती थी। शनिवार देर रात शिल्पी ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद वह विरोध करने लगी। इतने में संजय आगबबूला हो गया और शिल्पी के साथ मारपीट करने लगा। उसने ने विरोध किया तो उसे पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद लाश को फंदे से लटका कर सुसाइल के रूप में बदलने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी संजय को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई।
विज्ञापन


संजय और उसके भतीजे को पुलिस ने पकड़ा
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि संजय और उसके भतीजे सुजल दास को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। छानबीन के दौरान पता चला है कि यह वारदात अवैध संबंध और घरेलू कलह को लेकर की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संजय दास से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed