फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Hot Seat: BJP MLA's wife won in municipal elections, defeating JDU MP's wife

Bihar Hot Seat : नगर निगम चुनाव में दिवंगत भाजपा विधायक की पत्नी ने जीत हासिल की, जदयू सांसद की पत्नी को हराया

Sun, 11 Jun 2023 05:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 11 Jun 2023 05:35 PM IST
सार

Bihar : नगर निकाय चुनाव की काउंटिंग में सबसे हॉट सीट कहे जाने वाले सहरसा नगर निगम का चुनाव परिणाम आ गया है। यहां दिवंगत भाजपा विधायक की पत्नी और जदयू सांसद की पत्नी की सीधी टक्कर थी। शाम में रिजल्द आया तो जदयू सांसद की पत्नी तीसरे नंबर पर रहीं।

विज्ञापन
Bihar Hot Seat: BJP MLA's wife won in municipal elections, defeating JDU MP's wife
दिवंगत भाजपा विधायक की पत्नी बैनप्रिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में नगर निकाय चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा चर्चित सीट सहरसा नगर निगम के मेयर पद की सीट थी। यहां भाजपा के दिवंगत विधायक संजीव झा की पत्नी और जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव की पत्नी के बीच कांटे की टक्कर थी। कई दिन से लोग इस सीट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस सीट पर 28 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे थे। कोई इसे त्रिकोणीय तो कोई चतुष्कोणीय मुकाबला कह रहा था। शाम में काउंटिंग के सारे तस्वीर साफ हो गई। दिवंगत विधायक संजीव झा की पत्नी बैनप्रिया ने सिर मेयर का सज गया। इस पद पर मो. नजीर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं जदयू सांसद की पत्नी रेणु सिन्हा तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व विधायक दिवंगत पत्नी बैनप्रिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. नजीर को 1326 वोट से पराजित किया। चुनाव में निवर्तमान नगर परिषद चेयरमैन रहीं रेणू सिन्हा को 9962 वोट मिले। वहीं  बैनप्रिया को सर्वाधिक 14753 वोट और मो. नजीर को 13427 वोट मिले। खास बात यह रही कि मकान बनाने का काम छोड़ कर मो. नजीर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने कड़ी टक्कर दी। पहले रुझान में नजीर आगे थे। आखिरी राउंड में वह बैनप्रिया से पिछड़ गए। 
विज्ञापन


बता दें कि सहरसा नगर निगम चुनाव में इस बाद 68.75 महिलाओं ने जीत दर्ज की। नगर निगम मेयर, डिप्टी मेयर, समेत 46 वार्ड के पार्षद से बनने वाले मंत्रिमंडल में कुल 48 पदों पर 33 महिलाओं ने शानदान जीत दर्ज की। वहीं डिप्टी मेयर पद समेत महज 15 पुरुषों को ही सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed