फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Horrific road accident in Muzaffarpur; The truck crushed three people in the auto; death of all three

Bihar : मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा; ट्रक ने ऑटो सवार 3 लोगों को कुचला; मासूम समेत तीनों की मौत

Tue, 20 Jun 2023 08:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 20 Jun 2023 08:16 AM IST
सार

Muzaffarpur News ; स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar: Horrific road accident in Muzaffarpur; The truck crushed three people in the auto; death of all three
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना बरूराज थाने की मुरारपुर चौक के समीप की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इसमें महिला, बच्चा और युवक शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


ऑटो को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चा और महिला की लाशों को तो बाहर करवा दिया लेकिन ऑटो चालक की लाश को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने ऑटो को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तीनों की पहचान में जुटी है।  पुलिस के अनुसार, टैंकर ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों की पहचान के लिए आसपास के थानों की मदद ली जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


6 माह के मासूम की भी गई जान
स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी मरने वाले साहेबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जख्मी लोगों में सीतामढ़ी के सरोज कुमार, साहेबगंज के मोहम्मद मेराज की पत्नी जुली खातून और दो बेटियां नेहा और सिम्मी शामिल हैं। नेहा, शिम्मी और जुली को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। वहीं सरोज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  मृतकों में एक 6 माह की बच्ची और एक महिला भी शामिल है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया की सभी जख्मी लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी किसी की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed