फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Home Minister Amit Shah in Patna for Kisan Majdoor samagam sahjanand saraswati jayanti and harimandir

Bihar : किसान मजदूर समागम में अमित शाह बोले- PM बनने की लालच में सोनिया गांधी के सामने गिर गए नीतीश कुमार

Sat, 25 Feb 2023 05:35 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 25 Feb 2023 05:35 PM IST
सार

Home Minister India : गृह मंत्री अमित शाह बेतिया में जनसभा के बाद पटना पहुंच चुके हैं। स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर किसान मजदूर समागम को संबांधित करने के दरम्यान वह महागठबंधन सरकार पर हमलावर हुए। 

विज्ञापन
Bihar : Home Minister Amit Shah in Patna for Kisan Majdoor samagam sahjanand saraswati jayanti and harimandir
बापू सभागार में मंच पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह बेतिया में जनसभा के बाद पटना के बापू सभागार पहुंचे। स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर किसान मजदूर समागम में उनका स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का पूरा जीवन कांग्रेस के विरोध में बीत गया। वह पीएम बनने के लालच में सोनिया गांधी के सामने गिर गए। प्रधानमंत्री बनने की लालच में ही लालू के साथ चले गए। 
विज्ञापन


2024 में भी नरेंद्र मोदी ही PM बने रहेंगे
गृह मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि आज सत्ता मोह में CM नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज बना दिया है। इसलिए आप सभी संकल्प लीजिए कि इस नीतीश लालू को उखाड़ फेंकना है। नीतीश कुमार को हर तीन साल के बाद PM बनने का सपना देखते हैं। नीतीश जी वहां PM का पद भी फ्रीज हो गया है। 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही PM बने रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि नीतीश जी आपने वादा किया है कि लालू यादव के पुत्र (तेजस्वी यादव) को बनाएंगे तो अपना वादा पूरा कीजिए। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो उनको भी धोखा देंगे।
विज्ञापन


यूरिया की कालाबजारी हो रही है
उन्होंने कहा कि बिहार में अब चारा की चोरी नहीं होगी। क्योंकि 2025 में BJP की सरकार बनने वाली है। महागठबंधन सरकार के राज में यूरिया की कालाबजारी हो रही है। ढेड़ गुना यूरिया भेजा है। फिर भी यह लोग झूठ बोल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री को भगवान कृष्ण और पीएम मोदी को अर्जुन बताया
इधर, गृहमंत्री के पटना पहुंचते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट, बेली रोड, इनकम टैक्स चौराहा, डाक बंगला चौराहा और गांधी मैदान कई जगहों पर उनके स्वागत में कार्यकर्ता तैनात थे। कार्यकर्ताओं ने उनके लिए रथ बनाया है। इसमें वह गृह मंत्री को भगवान कृष्ण और पीएम मोदी को अर्जुन बता रहे।

Bihar : Home Minister Amit Shah in Patna for Kisan Majdoor samagam sahjanand saraswati jayanti and harimandir
पटना में गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
लालू यादव RSS और गोवालकर के बारे झूठ बोल रहे
इधर, अमित शाह के संबोधन से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि पूर्णिया की महागठबंधन की महारैली सात दलों की थी। BJP की रैली भजापा की रैली उसपर भारी थी। यह रैली BJP को रोकने के लिए नहीं बल्कि ओवैसी को रोकने के लिए आयोजित की गई थी। आज हमारे पास मंडल भी और कमंडल भी है। सुशील मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी एकता मरा हुआ घोड़ा है। कितना चाबुक मारोगे दौड़ेगा नहीं। RJD सुप्रीमो पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव RSS और गोलवलकर के बारे झूठ बोल रहे हैं। याद रखें, अभी एक दर्जन केस ठोके हैं और दर्जनों केस और ठोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed