फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bike rider father-in-law's son-in-law trampled by Hiva, died on the spot

Bihar: वैशाली में ससुराल जा रहे ससुर दामाद को हाइवा ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Sat, 08 Apr 2023 05:48 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Apr 2023 05:48 AM IST
सार

वैशाली में एक हाइवा ने ससुराल जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के गुरु चौक के पास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना शुक्रवार की देर रात की है।

विज्ञापन
Bihar: Bike rider father-in-law's son-in-law trampled by Hiva, died on the spot
मृतक राजेश और शिव शंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में एक हाइवा ने ससुराल जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के गुरु चौक के पास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना शुक्रवार की देर रात की है। सुबह में दोनों मृतकों की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के सलहा पंचायत अंतर्गत श्रीरामपुर गांव निवासी जवाहर पासवान के पुत्र राजेश कुमार (20) और बलिया चकियाज गांव निवासी ललन पासवान के पुत्र  शिव शंकर पासवान (21) के रूप में की गई।

विज्ञापन


ससुराल जाने के क्रम में हुआ हादसा 
परिजनों का कहना है कि राजेश और शिव शंकर एक दूसरे के दूर के रिश्तेदार हैं। राजेश पासवान शिवशंकर के साढु का दामाद था। दोनों तमिलनाडु में एक साथ रहते थे और वहीँ मजदूरी करते थे। विगत एक सप्ताह पहले ही दोनों घर आये थे। हमउम्र होने के कारण दोनों में काफी लगाव था। शाम में शिवशंकर पासवान अपने ससुराल बाकरपुर गांव से राजेश के ससुराल खोपी सिंगरौली जा रहा था। तभी हसनपुर बुजुर्ग कुशवाहा टोला के पास हाइवा की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


एक की एक साल पहले तो दूसरे की दो साल पहले हुई थी शादी
परिजनों का कहना है कि शिवशंकर पासवान का शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी। उसे एक बच्चा भी है जबकि राजेश पासवान की शादी एक साल पूर्व हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त किया गया हाइवा
घटना के संबंध में जंदाहा थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि देर रात उन्हें घटना की सूचना मिली थी कि एक सड़क हादसे में दो युवकों के मौत हो गई है। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा। देर रात मृतकों की पहचान हुई। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। हाइवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed