फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Health Minister mangal pandey asked score of cricket match In chamki fever AES review Meeting

बच्चों की मौतों पर हुई बैठक में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पूछा क्रिकेट मैच का स्कोर

Mon, 17 Jun 2019 06:00 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 Jun 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Bihar Health Minister mangal pandey asked score of cricket match In chamki fever AES review Meeting
दिमागी बुखार को लेकर समीक्षा बैठक करते डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : Twitter
बिहार में दिमागी बुखार ने अपना कहर बरपा रखा है। अबतक 100 बच्चे इसकी चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। वहीं इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए हुई बैठक में मौजूद रहे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सैकड़ों लोगों को लील चुकी इस बीमारी पर बैठक के दौरान भी मंत्री जी क्रिकेट का ताजा स्कोर जानने के लिए चिंतित दिखे। 
विज्ञापन


बता दें कि एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से पैदा हुए हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को मुजफ्फरपुर का दौरा किया था। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मंत्रियों को बताया कि हालात का जायजा लेने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक स्थिति की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी इस बैठक में उपस्थित थे। लेकिन उनकी दिलचस्पी क्रिकेट का ताजा स्कोर जानने में थी। एनएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो इस अहम बैठक के दौरान क्रिकेट का स्कोर पूछते देखे जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन






टीवी रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरपुर की सीजेएम अदालत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ मुकदमा दायर हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने उनके खिलाफ शिकायत दी है जिसपर 24 जून को सुनवाई होगी। 


गौरतलब है कि बिहार के एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में रोजाना दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों के आने का सिलसिला जारी है। इस बुखार के कारण सबसे ज्यादा मौतें मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में ही हुई हैं। इस बुखार पर रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed