फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar has sounded an alert for Zika virus and issued an advisory to all its 38 districts

बिहार में जीका वायरस ने दी दस्तक, 38 जिलों में जारी की गई एडवायजरी

Mon, 08 Oct 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Updated Mon, 08 Oct 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Bihar has sounded an alert for Zika virus and issued an advisory to all its 38 districts
जीका वायरस

जीका वायरस से पोजीटिव होने की खबर मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। बिहार के सीवान जिले में उस समय अफरातफरी मच गई जब जयपुर में पढ़ने वाले एक लड़के की जांच में जीका वायरस पॉजिटिव पाया गया। पंकज चौरसिया जयपुर में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन


वह 28 अगस्त से लेकर 12 सितंबर तक बिहार एक परीक्षा में शामिल होने के लिए आए थे।  मामला जिले के बड़हरिया प्रखंड के हरिहरपुर लालगढ़ का है। चिकित्सीय जांच में जीका वायरस पाये जाने की सूचना मिलते ही इलाके के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।  एंटी डेंगू मेडिकल कैंप को छोड़कर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ एमआर रंजन एक मेडिकल टीम लेकर हरिहरपुर लालगढ़ पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली। 
विज्ञापन

 
उन्होंने परिवार के लोगों को साफ से रहने के साथ आसपास की जगह को भी साफ-सुथरा रखने की हिदायत तक दे डाली। विभाग का निर्देश मिलने के बाद परिवार के अन्य लोगों के भी जांच के लिए खून के नमूने मेडिकल कॉलेज में भेजे जा सकते हैं। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने वरीय अधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हरिहरपुर लालगढ़ के बबलू चौरसिया के परिवार के लोग जयपुर में भी रहते हैं। बता दें कि अभी तक परिवार के किसी भी सदस्य में इसका लक्षण देखने को नहीं मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा खत्म होने के बाद वह 12 सितंबर को जयपुर लौट गया। सीवान से जाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गयी। परिवार वालों ने उसे जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में दिखाया। मेडिकल जांच के दौरान उसके शरीर में जीका वायरस मिलने की पुष्टि हुई। एसएमएस मेडिकल कॉलेज द्वारा जिला सर्वेक्षण इकाई को पंकज चौरसिया में जीका वायरस मिलने की सूचना दी गयी।


इसी सूचना पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ एमआर रंजन, केटीएस इंद्र कुमार, पीके ओझा और आईडीएसपी के राकेश कुमार सिंह पंकज के घर पहुंचे और विस्तृत जानकारी ली। डीएमओ ने बताया इस गांव में मलेरिया विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर मालाथियान की फॉगिंग करायी जायेगी। वायरस का पता चलते ही बिहार के 38 जिलों में एडवायजरी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed