Bihar: महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च, सड़क पर उतरे सैकड़ों नेता, कहा- नीतीश सरकार से नहीं संभल रहा बिहार
राजद के मुख्य प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी ने कहा कि अपराधियों के ताडंव से बिहार कराह रहा है। अपराधी राज बिहार में कायम है। इसके खिलाफ ही महागठबंधन का हल्ला बोल हो रहा है। हमलोग आज प्रतिरोध मार्च पर निकले हैं।
विस्तार
राजद ने कहा- सिंहासन खाली करो, जनता आती है
राजद के मुख्य प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी ने कहा कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। अपराधियों के ताडंव से बिहार कराह रहा है। अपराधी राज बिहार में कायम है। इसके खिलाफ ही महागठबंधन का हल्ला बोल हो रहा है। हमलोग आज प्रतिरोध मार्च पर निकले हैं। हमलोग सड़क से सड़क तक सरकार को घेरेंगे। अब एनडीए से बिहार नहीं संभल रहा है। नीतीश कुमार को कुर्सी का त्याग कर देना चाहिए। तेजस्वी यादव अब मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार में क्राइम कंट्रोल होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बिहार का विकास होगा। जनता खुशहाल रहेगी।
अखिलेश सिंह बोले- बिहार में कानून व्यवस्था फेल है
चौंकाने वाली बात यह रही कि इस प्रतिरोध मार्च में राजद के वरीय नेता नई दिखे। लोगों का मानना था कि तेजस्वी यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। लेकिन, वह नहीं दिखे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था फेल है। अफसरशाही हावी हो गई है। वही लोग सरकार चला रहे हैं। लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। सीएम नीतीश कुमार दिखावा करते के लिए बैठक कर रहे हैं।