फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Governor Slipped and fell in Patna, when he came in bihar his car got stuck in mud in Ara

Bihar News : बारिश में पैर फिसला तो लड़खड़ाए गवर्नर को संभाला गया, बिहार आते ही कीचड़ में फंसी थी इनकी कार

Thu, 29 Jun 2023 01:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 29 Jun 2023 01:46 PM IST
सार

Governor Rajendra Vishwanath Arlekar : बिहार के राज्यपाल के लिए यहां की बारिश परेशानी का सबब ही है। जब वह बिहार आए थे, तब भोजपुर में उनकी कार कीचड़ में फंस गई थी। अब राज्यपाल पटना में फिसलकर गिर गए।

विज्ञापन
Bihar Governor Slipped and fell in Patna, when he came in bihar his car got stuck in mud in Ara
राज्यपाल को उठाते हुए सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ बारिश में दूसरी बार ऐसा कुछ हुआ, जो खबरों में है। गुरुवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल् में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे राज्यपाल बारिश के कारण भीगे मैट पर फिसलकर गिर पड़े। उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया। टखने में हल्की चोट आई है, लेकिन ज्यादा परेशानी नहीं हुई क्योंकि तुरंत संभाल लिए गए थे। राज्यपाल जब बिहार आए थे तो मई की गरमी में बेमौसम की बारिश ने उनका स्वागत किया, लेकिन इसी के कारण हुए कीचड़ में उनकी गाड़ी ऐसी फंसी कि उन्हें रेस्क्यू करना पड़ गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पूर्व मंत्री मुंगेरीलाल की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां उनको मुंगेरीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। इस क्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर  जैसे ही आगे की तरफ बढ़े, बारिश की वजह से भींगे मैट पर उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े।

विज्ञापन


तेज बारिश के वजह से कीचड़ में फंसी थी गाड़ी
भोजपुर के गड़हनी प्रखंड के लभुआणि गांव में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर लभुआनी गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के मौके पर विशाल संत समागम में शामिल होने पहुंचे थे। तभी अचानक मौसम में बदलाव हुआ और समारोह स्थल पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने लगी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर देखते ही देखते जलजमाव हो गया। बारिश की वजह से राज्यपाल को काफी देर तक कार्यक्रम में ही रुकना पड़ गया । जब बारिश बंद हो गई तब राज्यपाल का कारकेट निकलने लगा लेकिन यज्ञ स्थल पर  कीचड़ हो जाने की वजह से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। मौके पर भोजपुर डीएम व पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे जो कि खुद कीचड़ में उतर कर व्यवस्था में लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed