फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Governor administered oath to new Information Commissioners of Bihar, senior journalist, retired IAS

Bihar: बिहार के नए सूचना आयुक्तों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, एक वरिष्ठ पत्रकार हैं तो दूसरे पूर्व मुख्य सचिव

Thu, 12 Sep 2024 05:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Sep 2024 05:44 PM IST
सार

राज्यपाल ने सबसे पहले पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को सबसे पहले शपथ दिलाई। उसके बाद बिहार के वरिष्ठ और जाने माने पत्रकार प्रकाश कुमार को शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Bihar: Governor administered oath to new Information Commissioners of Bihar, senior journalist, retired IAS
राज्यपाल ने दिलाई सूचना आयुक्त प्रकाश कुमार और ब्रजेश मेहरोत्रा को शपथ। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के नए मुख्य सूचना आयुक्तों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज भवन में शपथ दिला दी। गुरुवार सुबह 11 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार सरकार के वरीय मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल ने सबसे पहले सेवानिवृत आईएएस अधिकारी व पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को सबसे पहले शपथ दिलाई। उसके बाद बिहार के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार को शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद तीन साल के लिए दोनों बिहार के सूचना आयुक्त बन गए हैं।

विज्ञापन


पूरी मेहनत और लगन से काम करूंगा
शपथ ग्रहण के बाद सूचना आयुक्त प्रकाश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सूचना के अधिकारों को सशक्त बनाना उनका लक्ष्य है। सूचना के अधिकार में एक बड़ी शक्ति है, इसके जरिए आम लोगों तक हर वह सूचना पहुंचाई जाती हैं, जिससे सरकार का कामकाज पारदर्शी प्रतीत हो। सूचना से जुड़ी हर एक जानकारी में पारदर्शिता रहे, इस पर पूरी मेहनत और लगन से काम करूंगा। वहीं पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि लोगों तक सही और समय पर सूचना पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने लगाई थी मुहर
बता दें कि सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए एक समिति का गठन किया गया था। इस समिति में सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल थे। बैठक के बाद पूर्व मुख्य सचिव अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा और वरीष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार की नियुक्ति का फैसला लिया गया। इसके बाद बिहार सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed