{"_id":"58cb7c794f1c1b992132a87d","slug":"bihar-government-issued-show-cause-notices-to-dm-for-leaving-hq","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुख्यालय छोड़ने के मामले में 18 DM को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुख्यालय छोड़ने के मामले में 18 DM को कारण बताओ नोटिस
amarujala.com- presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 17 Mar 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार सरकार ने गुरुवार को 18 डीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार ने पूछा कि किसके कहने पर मुख्यालय छोड़ने का निर्णय लिया गया। बिहार एसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी सुधीर कुमार के पक्ष में डीएम ने 26 फरवरी को राज भवन के सामने एक मानव श्रृंखला का गठन किया था, जिसके बाद उन्होंने इस तरह का फैसला लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीएसएससी अध्यक्ष सुधीर कुमार के गिरफ्तारी के बाद बिहार आईएएस एसोसिएशन के अधिकारियों ने पटना में एक बैठक की, जो बैठक लगभग छह घंटो तक चली। बैठक के बाद एसोसिएशन के मेंबर्स ने राज्यपाल राम नाथ गोविंद से मुलाकात की, जिसके बाद राज्यपाल ने बीएसएससी पेपर लीक मामले में बिहार एसएससी के अध्यक्षसुधीर कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, प्रशासन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तीन दिन के भीतर उनसे कारण बताने को कहा है कि, किसके अनुमति पर डीएम ने पोस्टिंग की जगह छोड़ दी। क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में 28 फरवरी को कहा था कि नौकरशाहों के आंदोलन पर अनुकरणीय कार्रवाई की जाएगी। जबकि इससे संबंधित पटना उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दर्ज की गई है। याचिका में उसी मुद्दे को उठाया गया है, जिस पर सरकार ने डीएम के नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बहरहाल, बिहार के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव वी एस दुबे ने कहा कि यदि मुख्यालय छोड़ना ही था तो उसके लिए डीएम को डिवीजनल आयुक्त से औपचारिक अनुमति लेने चाहिए था।