Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government invitation card mentioned jdu mlc radha charan sah as special guest, viral photo in bihar

Bihar News : मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री, विशिष्ट अतिथि जेल में बंद विधान पार्षद! सरकारी आमंत्रण पत्र ऐसा

Sun, 24 Sep 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 24 Sep 2023 03:00 AM IST
सार

JDU MLC : जनता दल यूनाईटेड के MLC राधा चरण को अवैध सम्पत्ति रखने के मामले में ED ने गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज दिया था। लेकिन इसके बाद जिला प्रशासन के एक कार्यक्रम में उनका नाम आमंत्रण पत्र में देखा गया। अब लोग सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar government invitation card mentioned jdu mlc radha charan sah as special guest, viral photo in bihar
आमंत्रण पत्र अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में जिला प्रसाशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जदयू एमलसी (JDU MLC) राधा चरण साह का नाम लिखा आमंत्रण पत्र सामने आया है। आय से अधिक संपति और टैक्स चोरी मामले में हाल के दिनों में ईडी ने राधा चरण साह और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। फिलहाल  वह पटना के बेउर जेल में बंद हैं, उसके बावजूद जिला प्रसाशन द्वारा बनाए गए आमंत्रण पत्र में जदयू एमलसी का नाम लिखा जाना आम लोगो के बीच चर्चा का विषय के साथ हास्यास्पद बना हुआ है।

विज्ञापन


दिव्यांगो के बीच ट्राई साइकिल के वितरण का है कार्यक्रम 
 24 सितंबर को भोजपुर जिला प्रसाशन के द्वारा दिव्यांगो के बीच बड़े स्तर पर बैट्री संचालित ट्राई साइकिल का वितरण होना है, जिसमें केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह, मेयर इंदु देवी, विधान परिषद अवधेश नारायण सिंह और जीवन कुमार के अलावे सातों विधानसभा के विधायकों का नाम आमंत्रण पत्र पर दर्ज हैं। इस कड़ी में विधान परिषद सदस्य राधा चरण साह का नाम भी लिखा गया है। इस नाम को लेकर लोग अब चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन के लापरवाही की हो रही चर्चा 
आमंत्रण पत्र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी बात शेयर करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर जदयू एमलसी राधा चरण साह के नाम को इंगित कर एक दूसरे से सवाल कर रहे है कि जेल में बंद राधा चरण साह कार्यक्रम में शामिल कैसे होंगे। स्थिति यह है कि आम लोगो के बीच जिला प्रसाशन का आमंत्रण पत्र हास्यास्पद बना हुआ है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह प्रोटिकोल है क्यों कि जेल में बंद राधा चरण साह के ऊपर लगे कोई भी आरोप साबित नही हुए हैं और वर्तमान में वह आरा-बक्सर के एमलसी हैं। बहरहाल जो भी हो लेकिन लोग इस बात को लेकर प्रशासन की इस गलती पर मजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed