{"_id":"5d6909958ebc3e015a2213d9","slug":"bihar-government-bans-manufacture-and-sale-of-pan-masala-containing-magnesium-carbonate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश सरकार ने बिहार में शराबबंदी के बाद अब पान मसाला पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश सरकार ने बिहार में शराबबंदी के बाद अब पान मसाला पर लगाया प्रतिबंध
Fri, 30 Aug 2019 05:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 30 Aug 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
बिहार में नीतीश सरकार ने शराबबंदी के अब गुटखा, पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया है। मैग्नीशियम कार्बोनेट युक्त पान मसाला के निर्माण करने, भंडार करने, वितरण करने, परिवहन और बिक्री करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध फिलहाल एक साल के लिए ही लगाया गया है। बिहार में इससे पहले नीतीश सरकार ने शराब पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार में अलग-अलग जिलों से जून से अगस्त 2019 के बीच 20 नामी गिरामी पान मसाला कंपनियों के सैंपल जब्त किए गए थे। इनकी जांच में मैग्निशियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक पाए जाने के बाद यह रोक लगाई गई है। बिहार में इससे पहले नीतीश सरकार ने शराब पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
मैग्निशियम कार्बोनेट का प्रयोग फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड रेगुलेशन 2011 का उल्लंघन है। इसके लगातार सेवन से एक्यूट हाइपर मैग्नीशिया और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
Bihar Government bans manufacture, storage, distribution, transportation or sale of Pan Masala containing magnesium carbonate, in the state. pic.twitter.com/CSVRNKUQKm
— ANI (@ANI) August 30, 2019